05 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 05 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1264 – जर्मनी के अर्नस्टेड शहर में यहूदी विरोधी दंगे भड़के।
▪️1543 – फ्रांसीसी और तुर्की की सेना ने नाइस पर कब्जा जमाया।
▪️1654 – फ्रांसीसी सेना ने स्टेन पर कब्जा किया।
▪️1775 – पश्चिम बंगाल के राजा महाराजा नंदकुमार को कलकत्ता (अब कोलकाता) में फांसी दी गई। ब्रिटिश शासन के द्वारा भारत में धोखाधड़ी के लिए दी गई यह अंतिम फांसी थी।
▪️1775 – पहला स्पेनिश जहाज सेन कार्लोस ने सेन फ्रेंसिस्को खाड़ी में प्रवेेेश किया।
▪️1781 – डच और अंग्रेज सेनाओं के बीच डोगर बैंक में युद्ध हुआ।
▪️1852 – तलिंगित भारतीयों ने फोर्ट सेलकर्क, युकोन क्षेत्र को नष्ट किया।
▪️1874 – जापान ने इंग्लैंड की तर्ज पर डाक बचत प्रणाली शुरू की।
▪️1882 – जापान में मार्शल लॉ लागू किया गया।
▪️1884 – ‘स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी’ के लिए आधारशिला न्यूयॉर्क के हार्बर में बेदलए के द्वीप पर राखी गयी।
▪️1886 – कार का अविष्कार करने वाले कार्ल बेंज ने अपनी पहली कार का पेटेंट करवाया।
▪️1888 – कार का अविष्कार करने वाले र्काल बेंज की पत्नी बेर्था बेंज ने जर्मनी के मानहाइम से प्फोर्जहाइम तक 104 किलोमीटर का सफर तय करके कार से इतनी लंबी दूरी तय करने वाली पहली व्यक्ति बनी।
▪️1891 – अमेरिकन एक्सप्रेस ने विश्व की पहला ट्रैवेलर्स चेक जारी किया।
▪️1905 – रूस और जापान के शांति वार्ताकारों के बीच पहली बैठक अमेरिका के राष्ट्रपति रुजवेल्ट के न्यूयॉर्क स्थित घर पर हुई।
▪️1912 – जापान में टोक्यो के गिंजा में पहली टैक्सी सेवा शुरू हुई।
▪️1914 – अमेरिका में पहली ट्रैफिक लाइट लगाई गई।
▪️1914 – क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान तटस्थ रहने की घोषणा की।
▪️1914 – मांटेनेग्रो ने प्रथम विश्व युद्ध के दौरान ऑस्टि्रया हंगरी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1915 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान वार्सा पर जर्मनी का अधिकार हो गया इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
▪️1921 – अमेरिका और र्जमनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1923 – हेनरी सुलिवान इंग्लिश चैनल को पार करने वालेे पहले अमेरिकी बने।
▪️1926 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1945 – अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
▪️1949 – इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में आये 6.7 की तीव्रता वाले भूकंप से छह हजार लोगों की मौत हुई।
▪️1960 – अफ़्रीक़ी देश बोरकिनाफ़ासो ने फ़्रांस से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
▪️1961 – यूरी गैगेरीन के ऐतिहासिक उपक्रम के चार महीने के बाद सोवियत संघ ने अपने दूसरे अंतरिक्ष यात्री को अंतरिक्ष में उतारा था।
▪️1962 – फ्रांस और जर्मनी के बीच व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
▪️1963 – रुस ब्रिटेन और अमरीका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
▪️1966 – कैसर्स पैलेस होटल और कैसीनो लास वेगास में खुला।
▪️1991 – न्यायमूर्ति लीला सेठ उच्च न्यायालय में मुख्य न्यायधीश बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
▪️1996 – अटलांटा शताब्दी ओलम्पिक का सिडनी में मिलने का वादा के साथ सम्पन्न।
▪️1999 – चीन और ताइवान के बीच तनाव चरम पर।
▪️2002 – गोंजालो लोजाडा बालोविया के नये राष्ट्रपति चुने गये।
▪️2008 – भारत के अंडमान निकोबार द्वीप से 176 मील उत्तर-पूर्व में हिंद महासागर में 5.5 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया।
▪️2011 – केप केनवरल एयर फोर्स स्टेशन से बृहस्पति के लिए जाने वाले पहले सौर ऊर्जा संचालित अंतरिक्ष यान जूनो को प्रक्षेपण किया गया।
▪️2013 – भारत की जूनियर महिला हॉकी टीम ने जर्मनी में संपन्न हुए विश्वकप में इंग्लैंड को 3-2 (1-1) से हराकर कांस्य पदक जीता।
▪️2016 – ब्राजील के रियो डी जनेरियो में 31 ग्रीष्मकालीन ओलंपिक माराकाना स्टेडियम में शुरू किया गया।
▪️2019 – केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाये जाने की घोषणा की, राष्ट्रपति के हस्ताक्षर शेष, लोकसभा में भी पास हुआ जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक।
▪️2019 – भारतीय अन्तरिक्ष अनुसन्धान संगठन (इसरो) ने हाल ही में कर्नाटक के बंगलुरु में SSAM (Space Situational Awareness Control Centre) की आधारशिला रखी।
▪️2019 – लोकसभा ने सर्वोच्च न्यायालय (न्यायधीशों की संख्या) संशोधन बिल, 2019 पारित किया।
▪️2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभिजीत मुहूर्त में श्रीराम जन्मभूमि में भव्य राम मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन करने के साथ ही आधार शिला रखी।
▪️2020 – भारत ने मालदीव इंडस्ट्रियल फिशिरीज़ कम्‍पनी को एक करोड़ 80 लाख अमरीकी डॉलर का ऋण दिया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)