27 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 27 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1153 – मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
  • 1199 – जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
  • 1538 – जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
  • 1647 – अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
  • 1717 – स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया।
  • 1799 – विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा।
  • 1805 – नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
  • 1856 – डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया।
  • 1895 – ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
  • 1896 – ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
  • 1896 – अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
  • 1926 – लेबनान में संविधान को अपनाया।
  • 1930 – रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
  • 1937 – अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
  • 1950 – ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
  • 1951 – बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
  • 1957 – कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
  • 1973 – बहरीन में संविधान अपनाया गया।
  • 1981 – सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
  • 1983 – जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1991 – आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
  • 1994 – नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
  • 1999 – बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
  • 1999 – विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
  • 1999 – सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
  • 2000 – फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
  • 2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
  • 2005 – दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
  • 2006 – इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
  • 2008 – केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
  • 2010- भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
  • 2010 – भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
  • 2011- ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन – अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
  • 2019 – फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया।
  • 2019 – छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम।
  • 2020 – स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉक्‍टर हर्षवर्धन ने कहा कि आरोग्‍य सेतु कोरोना रोगियों के संपर्क में आए लोगों का पता लगाने वाला दुनिया का सबसे बडा एप बना।
  • 2020 – भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरिंदर बत्रा को ओलंपिक चैनल आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)