5 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

जानें 5 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1783 – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये।
▪️1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया।
▪️1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर।
▪️1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
▪️1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया।
▪️1922 – उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी (4 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
▪️1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
▪️1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
▪️1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
▪️2004 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
▪️2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
▪️2007 – भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं।
▪️2008 – पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई।
▪️2008 – केनरा व इलाहाबाद बैंक ने गृह ॠण पर ब्याज दरें 0.4-0.5 प्रतिशता घटायी।
▪️2008 – पाकिस्तान के विवादास्पद परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को सरकार ने अपने क़रीबी मित्रों से मिलने की अनुमति दी।
▪️2009 – मायावती ने प्रदेश के पाँच महानगरों लखनऊ) फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
▪️2009 – प्रेम जनमेजय को व्यंग्यश्री सम्मान देने की घोषणा की गयी।
▪️2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया।
▪️2019 – यूरोपीय संघ के करीब 20 देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेताजुआन गुआइदो को अंतरिम राष्ट्रपति के रूप में मान्यता दी।
▪️2019 – पेरिस में रिहायशी इमारत में लगी आग, सात लोगों की मौत, 28 घायल।
▪️2019 – अफगानिस्तान में तालिबान के हमलों में 11 पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों की मौत।
▪️2019 – अमेरिका और रूस से चल रही शांति वार्ता के केंद्र में तालिबान, अफगान सरकार बाहर हुए।
▪️2020 – तुर्की में पूर्वी प्रांत में एक पहाड़ी सड़क पर हि‍मस्‍खलन होने से 26 राहत कर्मी मारे गए और 53 बर्फ में दब गए।
▪️2020 – जयपुर के पुराने शहर को यूनेस्‍को की विश्‍व धरोहर की सूची में शामिल करने का प्रमाण पत्र जारी किया।
▪️2020 – सर्वाधिक बाघों वाले राज्‍य का गौरव प्राप्‍त करने के बाद मध्‍य प्रदेश सर्वाधिक घडियालों वाला राज्‍य भी बन गया।
▪️2020 – अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा सूचकांक में भारत को 40वां स्थान प्राप्त हुआ।

Home
Notes
Free Course
Store
Wishlist