11 जनवरी || लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि

Categories:
Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

11 जनवरी
लाल बहादुर शास्त्री पुण्यतिथि :
लालबहादुर शास्त्री
(2अक्टूबर 1904 -11जनवरी 1966)
• भारत के दूसरे प्रधानमन्त्री व स्वतंत्रता सेनानी लाल बहादुर शास्त्री का जन्म मुगलसराय, ब्रिटिश भारत (वर्तमान में उत्तरप्रदेश) में हुआ एवं मृत्यु ताशकन्द, सोवियत संघ (वर्तमान में उज्बेकिस्तान) में हुई थी।
शिक्षा :
• वर्ष 1925, स्नातक – संस्कृत (महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, उत्तरप्रदेश)।
(काशी विद्यापीठ से ही उन्हें शास्त्री की उपाधि प्राप्त हुई थी)
स्वतंत्रता सेनानी के रूप में योगदान :
• 1920 – भारतीय स्वतंत्रता आन्दोलन में शामिल हुए।
• लाला लाजपत राय द्वारा स्थापित लोक सेवक मंडल के सेवक रहे।
राजनीतिक दल :
• भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस।
राजनीतिक कार्यकाल :
(प. जवाहर लाल नेहरु के प्रधानमन्त्री कार्यकाल में)
• वर्ष 1952-56 – रेल मंत्री।
• वर्ष 1961-63 – गृह मंत्री।
स्वयं का प्रधानमन्त्री कार्यकाल :
• वर्ष 1964-1966
(अपने ही इस कार्यकाल में वे कुछ समय के लिए विदेश मंत्री भी थे)
विशेष नेतृत्व व समझौता :
• वर्ष 1965 – भारत-पाकिस्तान युद्ध
• वर्ष 1966 – ताशकंद समझौता
लोकप्रिय नारा :
• जय जवान जय किसान
स्मारक :
• विजय घाट
सम्मान :
• वर्ष 1966, भारत रत्न (मरणोपरांत)।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)