9 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 9 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1776 – अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक ‘द वेल्थ ऑफ नेशन्स’ का प्रकाशन हुआ।
▪️1822 – चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
▪️1860 – जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
▪️1916 – जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1918 – रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
▪️1959 – दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।
▪️1861 – 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
▪️1961 – ‘डमी मानव’ के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
▪️1967 – तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
▪️1973 – उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
▪️1976 – जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
▪️1977 – अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
▪️1999 – ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी।
▪️1999 – फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
▪️2003 – पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
▪️2004 – पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले ‘शाहीन-2’ (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
▪️2005 – थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
▪️2007 – ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
▪️2008 – गोवा के राज्यपाल एस. सी. जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
▪️2008 – मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
▪️2009 – तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
▪️2018 – बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
▪️2019 – अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान ने पृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।
▪️2020 – अफगानिस्‍तान में अशरफ गनी ने दूसरे कार्यकाल के लिए राष्‍ट्रपति पद की शपथ ली।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)