9 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 9 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1667 – पेरिस में पहली पब्लिक आर्ट प्रदर्शनी लगाई गई।
1669 – मुगल बादशाह औरंगजेब ने सभी हिन्दू स्कूलों और मंदिरों को ध्वस्त करने का आदेश दिया।
1838 – लंदन में नेशनल आर्ट गैलरी खोली गई।
1860 – पहली बार मनुष्य की आवाज़ का अंकन किया गया।
1945 – यूनाइटेड स्टेट्स एटोमिक एनर्जी कमीशन की स्थापना की गई।
1948 – फ़िलिस्तीन के बैतुल मुक़ददस नगर के पश्चिम में दैरे यासीन नामक गावं में ज़ायोनियों ने निर्मम जनसंहार किया।
1953 – वार्नर ब्रदर्स ने ‘हाउस ऑफ वैक्स’ शीर्षक से पहली 3 डी फिल्म प्रदर्शित की।
1955 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1957 – मिस्र की स्वेज नहर को साफ किया गया और जहाजों के लिए खोला गया।
1965 – कच्छ के रन में भारत-पाक में युद्ध छिड़ा। 2 बटालियन केरिपुबल की एक छोटी सी टुकड़ी ने गुजरात के रन ऑफ कच्छ में सरदार पोस्ट पर पाकिस्तानी ब्रिगेड द्वारा हमले को विफलकऱ दिया। इस हमले में 34 पाकिस्तानी सैनिकों को मौत के घाट उतरा गया और 4 को जिंदा गिरफ्तार किया गया। सैन्य लड़ाई के इतिहास में कभी भी एक छोटी सी सैन्य टुकड़ी इस तरह से एक पूर्ण पैदल सेना ब्रिगेड से नहीं लड़ी। इस संघर्ष में 6 बहादुर केरिपुबल के रण बाँकुरों ने अपनी शहादत दीं। बल के बहादुर जवानों की गाथा को श्रद्धांजलि के रूप में हर वर्ष 9 अप्रैल को शौर्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1967 – बोइंग 737 हवाई जहाज की नींव रखी गई।
1972 – सोवियत संघ और इराक ने मैत्री संधि पर हस्ताक्षर किए।
1975 – साउथ कोरिया के आठ लोगों को फांसी पर लटका दिया गया, ये लोग पीपल्स रेव्यूल्यूशनरी पार्टी से संबंध रखते थे।
1988 – अमेरिका ने पनामा पर आर्थिक प्रतिबंध लगाया।
1988 – ली पेंग चीन के प्रधानमंत्री बने।
1989 – एशिया की पहली सम्पूर्ण भूमिगत संजय जलविद्युत परियोजना शुरू की गयी।
1991 – पूर्व सोवियत संघ में शामिल जार्जिया ने अपनी स्वतंत्रा की घोषणा की।
1998 – सऊदी अरब में मीना के पास भगदड़ में 150 से अधिक यात्रियों की मृत्यु।
1999 – नाइजर के राष्ट्रपति इब्राहिम बारे मैनसारा की हत्या, खालसा पंथ की त्रिशती पर विशेष डाक टिकट जारी।
2002 – बहरीन में निगम चुनाव में महिलाओं को भी भाग लेने की छूट मिली।
2003 – स्टीव वॉ सर्वाधिक टेस्ट (157) खेलने वाले खिलाड़ी बने।
2003 – ईराक में शासक सद्दाम हुसैन को सत्ता से हटा दिया गया। साथ ही, बगदाद के मुख्य चौराहे पर सद्दाम हुसैन के पुतले को भी नीचे गिरा दिया था।
2004 – ईराक में संघर्ष तेज़ पर अमेरिकी काफ़िले पर हमले में 9 लोगों की मृत्यु।
2004 – पुर्तग़ाल के सर्वोच्च न्यायालय ने भारत के कई आपराधिक मामलों में वांछित माफिया सरगना अबू सलेम के भारत प्रत्यर्पण सम्बन्धी आदेश की पुन: समीक्षा करने को कहा।
2005 – ब्रिटेन के युवराज चार्ल्स का विवाह कैमिला के साथ सम्पन्न।
2006 – यूरेनस ग्रह के चारों ओर शनि जैसा वलय होने की पुष्टि।
2006 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने 2007 के चुनावों के बाद भी अपने पद बने रहने की घोषणा की।
2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने दलिया व कॉपियों समेत डेढ़ दर्जन वस्तुओं को वैट से मुक्त किया।
2008 – राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) ने वर्ष 2007-08 में अपने कारोबार में पिछले वित्त वर्ष की तुलना में 21% की वृद्धि की।
2008 – नेपाल में बहुप्रतीक्षित संविधान सभा के लिए मतदान शुरू हुआ।
2010 – जम्मू-कश्मीर की विधान सभा ने अंतर ज़िला भर्तियों पर पाबंदी लगाए जाने सबंधी विवादित विधेयक पारित हो गया।
2013 – फ्रांसीसी सीनेट ने समलैंगिक विवाह के लिए विधेयक को मंजूरी दी।
2019 – छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्‍सली हमले में भाजपा विधायक भीमा मंडावी और चार सुरक्षाकर्मियों की मौत।
2019 – कश्मीर: किश्तवाड़ अस्पताल में आतंकी हमले में घायल RSS नेता की मौत, कर्फ्यू लगा।
2019 – क्राउन प्रिंस के करीबी समेत 16 सऊदी अफसरों के अमेरिका में प्रवेश पर पाबंदी लगी।
2020 – ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने लॉकडाउन 14 अप्रैल से आगे 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया। ओडिशा ऐसा करने वाला पहला राज्य बना।
2020 – जब समूची दुनिया कोरोना वायरस से जूझ रही है तब राजस्थान का भीलवाड़ा जिला बेहतर मैनेजमेंट व दृढ़ इच्छाशक्ति की बदौलत कोरोना मुक्त हुआ।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)