8 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 8 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 979 – लुई पंचम डी लुए फ्रांस के सम्राट बने।
  • 1557 – इंग्लैंड ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1658 – औरंगजेब ने आगरे के क़िले पर क़ब्ज़ा किया।
  • 1707 – बादशाह मुअज्जम (शाह आलम) ने आगरा के समीप जजाउ क्षेत्र में उत्तराधिकार की लड़ाई में बादशाह आजम को हराया।
  • 1786 – आइसक्रीम के लिए व्यावसायिक तौर पर पहला विज्ञापन बनाया गया ।
  • 1824 – नोह कुशिंग ने वाशिंग मशीन का पेंटेट कराया।
  • 1869 – शिकागो के आइविस डब्ल्यू मैकजैफी के पहले वैक्यूम क्लीनर का पेटेंट हुआ।
  • 1936 – भारत के सरकारी रेडियो नेटवर्क इंडियन स्टेट ब्रोडकास्टिंग्स सर्विस का नाम बदलकर ऑल इंडिया रेडियो रखा गया।
  • 1937 – अमेरिका में न्यूयार्क शहर के एक बोटेनिकल गार्डन में दुनिया का सबसे बड़ा फूल खिला।
  • 1940 – 93वें तत्व नेपप्टुनियम की खोज की घोषणा की गई।
  • 1948 – भारत की पहली विमान सेवा एयर इंडिया ने भारत और ब्रिटेन के बीच हवाई सेवा शुरू की।
  • 1949 – स्याम का नाम बदलकर थाईलैंड किया गया।
  • 1955 – अपने किस्म के पहले मुकदमे में ब्रिटेन में एक पुरुष को दूसरे पुरुष के साथ रेप के मामले में सजा सुनाई गई।
  • 1963 – अमेरिकी हृदय संघ एजेंसी (AHA) सिगरेट के विरोध में अभियान चलाने वाली पहली एजेंसी बनी।
  • 1968 – बरमुडा में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1970 – जॉर्डन के शाह हुसैन पर देश की राजधानी से कुछ किलोमीटर की दूरी पर गोलियां दागीं गईं थी । हालाँकि शाह हुसैन इस हमले में बच गए थे पर उनके वाहन चालाक के घायल होने की ख़बर आई थी।
  • 1972 – इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर टॉनी ग्रेग ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट करियर का आगाज किया। इसमें उन्होंने दोनों पारियों में क्रमश: 57 और 62 रन बनाए।
  • 1975 – जर्मनी के म्यूनिख में दो ट्रेनों की भिड़ंत में 35 लोगों की मौत हुई।
  • 1982 – ब्राजीली विमान बी-727 दुर्घटनाग्रस्त होने से 135 लोगों की मौत हुई।
  • 1992 – ब्राजील में पहली बार वर्ल्ड ओशियन डे (World Oceans Day) मनाया गया।
  • 1997 – पेरिस में फ्रेंच ओपन टेनिस प्रतियोगिता में भारत के महेश भूपति ने म्रिश्रित युगल ख़िताब जीतकर इतिहास बनाया।
  • 1998 – 16 लाख कारों में प्रदूषणरहित उपकरण हटाने के बदले होंडा को 17.1 लाख डॉलर चुकाने पड़े।
  • 2001 – ब्रिटिश संसदीय चुनावों में टोनी ब्लेयर की लेबर पार्टी को पुन: बहुमत प्राप्त हुआ ।
  • 2001 – रूस के आयुध डिपो में आग, 5 प्रक्षेपास्त्र फटे।
  • 2002 – फिलीपींस के राष्ट्रपति ने आतंकवादी संगठन अबू सय्याफ़ के विरुद्ध अभियान शुरू करने का आदेश दिया।
  • 2004 – दुबई हवाई अड्डे पर यात्रियों को 30 दिरहम या 8.2 डालर अतिरिक्त शुल्क का भार।
  • 2004 – भारत सहित विश्व के कई देशों में 122 वर्ष बाद पुन: देखा गया शुक्र पारगमन का अद्भुत नज़ारा।
  • 2006 – अलकायदा नेता अबू मुसाब अल-जरकावी हवाई आक्रमण में ईराक में मारा गया।
  • 2008 – उत्तर प्रदेश के मछली पालन मंत्री जमुना निषाद को मुख्यमंत्री मायावती ने बर्ख़ास्त किया।
  • 2008 – दक्षिणी सोमालिया में आतंकवादियों ने ब्रिटिश ब्राडकास्टिंग कारपोरेशन के एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी।
  • 2012 – पाकिस्तान में एक बस में हुये बम धमाके में 18 लोगों की मौत हो गई और 35 अन्य घायल हो गये।
  • 2013 – अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मारिया शारापोवा को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
  • 2014 – रूस की टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा ने सिमाेना हालेप को हराकर फ्रेंच ओपन खिताब जीता।
  • 2019 – देहरादून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी शनिवार को पास आउट परेड का आयोजन हुआ। पासिंग आउट परेड के बाद देश को 382 युवा सैन्य अधिकारी मिल गए।
  • 2020 – उत्तराखंड ने गैरसैंण को प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी घोषित किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)