7 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 7 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1509 – फ्रांस ने वेनिस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1712 – न्यूयॉर्क में दास विद्रोह में छह गोरे लोग मारे गए और 21 अफ्रीकी अमेरिकी घायल हुए।
1721 – रुस के नरेश पीटर वरिष्ठ ने स्वेडन पर आक्रमण आरंभ किया।
1795 – फ्रांस ने मीटर को लंबाई मापने के लिए मुख्य पैमाने के रूप में स्वीकार किया।
1818 – ब्रूक्स ब्रदर्स, संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे पुराने कपड़ो के व्यापारियों ने न्यूयॉर्क शहर में कैथरीन और चेरी स्ट्रीट्स के पूर्वोत्तर कोने पर अपना पहला स्टोर खोला।
1819 – लिवोनिया राज्यपाल ने अपने किसानों को रूसी साम्राज्य के गुलामों से बचाया।
1827 – ब्रिटिश रसायनशास्त्री जॉन वाकर ने माचिस की बिक्री शुरु की।
1843 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने भारतीय गुलामता अधिनियम 1843 से दासता के लिए कानूनी समर्थन को हटाया गया।
1856 – नेल्सन कॉलेज की स्थापना न्यूज़ीलैंड में की गयी।
1919 – बाबेरियन सोवियत गणराज्य की स्थापना हुई।
1921 – क्रांतिकारी नेता सन यात सेन चीनी गणतंत्र के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1937 – अल्बानिया पर नियंत्रण के उद्देश्य से इटली ने आक्रमण आरंभ किया।
1939 – इटली ने दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान अल्बानिया पर कब्जा किया।
1940 – बुकर टी वाशिंगटन अमेरिकी डाकटिकट पर छपने वाले पहले अश्वेत अमेरिकी बने।
1946 – सीरिया को फ्रांस से आजादी मिली।
1948 – संयुक्त राष्ट्र ने विश्व स्वास्थ्य संगठन का गठन किया। इसीलिए हर वर्ष 7 अप्रैल विश्व ​स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाया जाता है।
1969 – अमेरिकी सेना की एक परियोजना के रूप में इंटरनेट का जन्म हुआ।
1978 – अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर ने विवादास्पद न्यूट्रॉन बम के विकास और उत्पादन का काम पर रोक लगा दी।
1994 – रवांडा के राष्ट्रपति जुवेनल हेव्यारिमाना एवं बुरुंडी के राष्ट्रपति सिप्रियन न्तायमिटा का किगाली हवाई अड्डे पर राकेट हमले में निधन।
1998 – विश्व स्वास्थ्य दिवस को महिला चिकित्सा दिवस के रूप में मनाने का विश्व स्वास्थ्य संगठन की घोषणा।
2000 – भारत में दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपए के क्रिकेट मैच फिक्सिंग और सट्टेबाज़ी के रैकेट का पर्दाफाश किया।
2000 – ब्राजील से विश्व के सबसे छोटे अख़बार ‘योर आनर’ का प्रकाशन प्रारम्भ।
2001 – चीन ने संयुक्त राज्य अमेरिका से खेद के बजाय माफी मांगने के लिए, संयुक्त राज्य अमेरिका व भारत के मध्य रक्षा सहयोग समझौता।
2001 – मंगल ग्रह के लिए नासा का ओडिसी यान रवाना।
2003 – अमेरिकी सेना ने इराक की राजधानी बगदाद को अपने नियंत्रण में लिया।
2004 – एमनेस्टी इंटरनेशनल द्वारा जारी रिपोर्ट में मौत की सज़ा देने में चीन, ईरान व अमेरिका को सबसे आगे बताया गया है।
2004 – क्वालालंमपुर में म्यांमार दूतावास के शरणार्थियों को आग के हवाले किया।
2006 – बगदाद में बम विस्फोट में 79 लोग मारे गये।
2008 – असम में प्रतिअबंधित उग्रवादी संगठन ‘उल्फा’ ने अपना 30वाँ स्थापना दिवस मनाया।
2008 – दो दिवसीय भारत-अफ्रीका पहली शिखर बैठक नई दिल्ली में प्ररम्भ।
2008 – पेरिस में रिले दौड़ के दौरान भारी हंगामे व विरोध प्रदर्शन के बीच ओलम्पिक खेलों की मशाल पांच बार बुझानी पड़ी।
2010 – पटना की विशेष अदालत के न्यायाधीश विजय प्रकाश मिश्र ने बिहार में तेरह साल पहले 1 दिसंबर 1997 को प्रतिबंधित संगठन रणवीर सेना द्वारा अरवल ज़िले के लक्ष्मणपुर और बाथे गांवों में 58 दलितों के किये गये नरसंहार के मामले में 16 दोषियों को फाँसी और 10 को उम्र क़ैद की सज़ा सुनाई। आजीवन कारावास की सज़ा पाने वाले सभी दोषियों को 50-50 हज़ार रुपए का जुर्माना भरने का भी आदेश दिया गया।
2012 – सियाचिन में भूस्खलन से 130 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई।
2012 – जॉयस बांदा मलावी के राष्ट्रपति बने।
2019 – भारत ने लीबिया से शांति सेना से अपने जवानों को वापस बुलाया।
2019 – पाकिस्‍तान ने 100 भारतीय मछुआरे रिहा किए, कहा- सद्भाव बढ़ाने के लिए उठाया कदम।
2019 – सीरिया में हुई बमबारी में 13 लोगों की मौत।
2020 – विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था जापान ने COVID-19 महामारी का मुकाबला करने के लिए आपातकाल की घोषणा की।
2020 – कोरोना एवं भविष्य की चुनौतियों से लड़ने के लिए मानव ससांधन मंत्रालय ने “समाधान” चैलेंज की शुरुआत की।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)