4 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 4 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
4 फरवरी 1620 – हंगरी के प्रिंस बेथलेन और रोम के सम्राट फर्डीनेंड द्वितीय के बीच शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
4 फरवरी 1783 – इटली के कैलब्रिया में आये भीषण भूकंप में 50 हजार लोग मारे गये।
4 फरवरी 1797 – इक्वाडोर की राजधानी क्वीटो में आये विनाशकारी भूकंप में 41 हजार से अधिक लोग मारे गये।
4 फरवरी 1847 – मैरीलैंड में अमेरिका की पहली टेलीग्राफ कंपनी की स्थापना की गयी।
4 फरवरी 1881 – लोकमान्य तिलक के संपादन में दैनिक समाचार पत्र ‘केसरी’ का पहला अंक आया था।
4 फरवरी 1895 – अमेरिका के शिकागो में पहले रोलिंग लिफ्ट पुल का उद्घाटन हुआ।
4 फरवरी 1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली विमान सेवा शुरू।
4 फरवरी 1924 – महात्मा गाँधी को उनका ख़राब स्वास्थ्य होने के कारण समय से पहले ही जेल से रिहा कर दिया गया।
4 फरवरी 1932 – न्यूयार्क के लेक प्लेसिड में तीसरे शीतकालीन ओलंपिक का शुभारंभ।
4 फरवरी 1948 – श्रीलंका को ब्रिटिश शासन से मुक्ति मिली।
4 फरवरी 1965 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
4 फरवरी 1976 – अमेरिकी देशों ग्वाटेमाला और होंडुरस में आये भीषण भूकंप में 22000 लोगों की मौत।
4 फरवरी 1990 – केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित।
4 फरवरी 1994 – सं.रा. अमेरिका ने वियतनाम के विरुद्ध लगाये गए व्यापारिक प्रतिबंध हटाये।
4 फरवरी 1996 – दक्षिण-पश्चिमी नेपाल के लुम्बिनी में उस वृक्ष का पता चला, जहाँ भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
4 फरवरी 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में आये भीषण भूकम्प में 4000 से अधिक लोगों की मृत्यु।
4 फरवरी 2004 – सोशल नेटवर्किंग साइट फेसबुक लाँच।
4 फरवरी 2006 – अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाये जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
4 फरवरी 2007 – अमेरिकी पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण पुरस्कार मिला।
4 फरवरी 2008 – उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस भर्ती घोटाले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से करने की घोषणा की।
4 फरवरी 2008 – पाकिस्तान में आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर फिदायन हमला किया।
4 फरवरी 2009 – गाज़ियाबाद के भविष्य निधि घोटाले में सीबीआई ने अपनी दूसरी रिपोर्ट सर्वोच्च न्यायालय को सौंपी।
4 फरवरी 2009 – इंडियन अकादमी ऑफ़ एक्यूप्रेशर विज्ञान ने बाबा रामदेव को उनकी सेवाओं के लिए लाइव टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया।
4 फरवरी 2011 – आज से अंकों के रूप में दिखने वाले आईपी (इंटरनेट प्रोटोकॉल) पते उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि इस प्रकार के उपलब्ध सभी आईपी पते आवंटित किए जा चुके हैं। अब पुराने आईपी एड्रेस वर्जन-4 के स्थान पर एक नई प्रणाली इंटरनेट प्रोटोकॉल वर्जन-6 (आईपीवी6) उपयोग में लाई जाएगी। आईपीवी-4 की क्षमता सिर्फ़ 32 बिट थी, जबकि आईपीवी-6 की क्षमता को 128 बिट तक ले जाया गया है।
4 फरवरी 2014 – माइक्रोसॉफ़्ट कार्पोरेशन के निदेशक मंडल ने भारतीय मूल के सत्या नडेला को माइक्रोसॉफ़्ट के नए सीईओ (मुख्य कार्यकारी अधिकारी) के रूप में चुना।
4 फरवरी 2019 – सीबीआई के नए निदेशक ऋषि कुमार शुक्ला ने पदभार सम्भाला।
4 फरवरी 2019 – मौनी अमावस्या पर प्रयागराज में 5 करोड़ श्रद्वालुओं ने शाही स्नान किया।
4 फरवरी 2020 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन स्थित मुगल उद्यान उत्सव का शुभांरभ किया।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam