31 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 31 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1774 – भारत में डाक सेवा शुरू हुई, पहला डाकघर खुला।
▪️1867 – मुंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
▪️1870 – अमेरिका में पहली बार किसी अश्वेत नागरिक ने वोट दिया।
▪️1889 – पेरिस का मशहूर एफिल टावर को आधिकारिक रुप से खोला गया।
▪️1917 – अमेरिका ने 25 मिलियन डॉलर में डेनिश वेस्ट इंडीज खरीदा और उसका नाम वर्जिन आइलैंड रखा।
▪️1921 – रॉयल ऑस्‍ट्रेलिया एयरफोर्स की स्थापना हुई।
▪️1946 – द्वितीय विश्व युद्ध के बाद यूनान में पहली बार मतदान हुआ।
▪️1959 – तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा तिब्बत की राजधानी ल्हासा से 15 दिन की पदयात्रा कर भारत की सीमा में पहुंचे। भारत ने उन्हें राजनीतिक शरण दी।
▪️1964 – मुंबई में अंतिम बार इलेक्ट्रिक ट्राम चली।
▪️1966 – सोवियत रूस ने पहला चंद्रयान लूना10 लांच किया।
▪️1979 – माल्टा ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
▪️1983 – कोलंबिया के शहर पोपायन में आए विनाशकारी भूंकप में 5000 लोगों की मौत हुई।
▪️1986 – मेक्सिको विमान 940 के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से सवार सभी 167 यात्रियों की मौत हो गई।
▪️1990 – पोल टैक्स यानी प्रति व्यक्ति कर के ख़िलाफ़ लंदन में क़रीब 70 हज़ार लोग सड़कों पर उतर आए थे।
▪️1990 – डॉ. भीमराव अंबेडकर को मरणोपरांत सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न दिया गया।
▪️1997 – वासलेव क्लार्क को नया नाटो सैनिक कमांडर नियुक्त किया गया।
▪️1998 – भारत और चीन इंटर गवर्नमेंटल कांफ़्रेस आन कल्चरल पॉलिसीज के लिए गठित यूनेस्को की मसौदा समिति के सदस्य निर्वाचित।
▪️2000 – 22 वर्ष बाद जापान के उत्तरी धोकाइडु द्वीप में दाते के निकट उसू ज्वालामुखी फिर सक्रिय।
▪️2001 – यूगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति मिलोसेविच की गिरफ़्तारी के लिए पुलिस का धावा।
▪️2001 – अपने ही घर में नजरबंद, यूरोपीय मंत्रियों ने क्योटो संधि को जीवित घोषित किया।
▪️2005 – संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया को अनाज की आपूर्ति रोकी।
▪️2007 – विश्व तैराकी चैम्पियनशिप में माइकल फ़ेल्प्स ने छह स्वर्ण हासिल किये।
▪️2008 – कृष्णा सोबती को के.के. बिड़ला फाउण्डेशन का वर्ष 2007 का ‘व्यास सम्मान’ देने की घोषणा की गई।
▪️2008 – रेवती मेनन को ‘दयावती मोदी स्त्री शक्ति सम्मान, 2007’ प्रदान किया गया।
▪️2008 – पाक वायुसेना की बस के पास बम विस्फोट में 12 लोग मारे गए।
▪️2011 – जनगणना के ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत की आबादी बढ़ कर 121 करोड़ (1 अरब 21 करोड़) हो गई जो दस साल पहले हुई गणना के मुकाबले यह 17.64 फ़ीसदी ज़्यादा है।
▪️2019 – अरब लीग ने सर्वसम्मति से गोलन पहाडि़यों पर ट्रंप का फैसला खारिज किया।
▪️2019 – कश्मीर घाटी में आने-जाने वाला सीआरपीएफ का हर काफिला अब 40 वाहनों से अधिक का नहीं होगा। साथ ही इस अर्धसैनिक बल के काफिले की अगुआई अब एसपी रैंक का अधिकारी ही करेगा।
▪️2020 – कोविड-19 महामारी के मद्देनजर नेपाल में पूर्ण लॉकडाउन के एक दिन बाद हजारों अमरीकियों ने आज देश छोड़ दिया।
▪️2020 – असाधारण जी 20 व्यापार व निवेश मंत्रिस्तरीय वर्चुअल मीट का आयोजन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया गया। इस बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)