31 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 31 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1376 – ब्रिटिश संसद ने राजा के खर्चों की निगरानी का प्रस्ताव रखा।
▪️1498 – क्रिस्टोफर कोलंबस अपनी तीसरी यात्रा के दौरान त्रिनिदाद द्वीप पर पहुंचे।
▪️1611 – कैथोलिक यूनिवर्सिटी पोंटीफिकेल एंड रॉयल यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
▪️1658 – मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा घोषित किया।
▪️1788 – मैरीलैंड अमेरिकी संविधान की पुष्टि करने वाला सातवां राज्य बना।
▪️1848 – फ्रांस ने अपने उपनिवेशों से आखिरी गुलामों को भी मुक्त किया।
▪️1855 – अमेरिका के पहले पशु चिकित्सा कॉलेज की स्थापना बोस्टन में की गई।
▪️1861 – असम के चेरापूंजी (अब सोहरा, मेघालय राज्य) में 9,300 मिलीलीटर बारिश हुई, जो एक विश्व रिकॉर्ड बन गया।
▪️1865 – ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में विश्व की पहली छोटी रेल लाइन शुरू।
▪️1910 – इंग्लैंड के क्लाउड ग्राहमे व्हाइट ने पहली बार विमान को रात में उड़ाया।
▪️1913 – बुल्गारिया ने दूसरे बाल्कन युद्ध के युद्धविराम करने की घोषणा पर हस्ताक्षर किया।
▪️1924 – मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया।
▪️1932 – तानाशाह शासक एडॉल्फ हिटलर की राष्ट्रवादी सोशलिस्ट जर्मन वर्कर्स पार्टी (नाजी) ने विधायी चुनावों में अपनी ताकत दोगुनी कर और कुल 37.3 प्रतिशत वोट प्राप्त की।
▪️1933 – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा।
▪️1935 – मॉस्को के भूमिगत मेट्रो लाइन को लोगों के लिए खोला गया।
▪️1937 – एनिमेटड कार्टून इलेक्ट्रिक साइन बोर्ड न्यूयॉर्क में लगाया गया।
▪️1948 – भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना।
▪️1950 – भारत और नेपाल ने शांति और मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए।
▪️1971 – अपोलो-15 अंतरिक्ष यात्रियों ने इलेक्ट्रिक का साढ़े 6 घंटे की यात्रा की।
▪️1982 – यूगोस्लाविया ने कीमतों पर छह महीने के ​लिए रोक लगा दी।
▪️1991 – अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज एच डब्ल्यू बुश और सोवियत राष्ट्रपति मिखाइल गोर्बाचेव ने सामरिक शस्त्र कटौती संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1992 – सितार वादक पंडित रविशंकर मैगसेसे पुरस्कार से सम्मानित हुए।
▪️1998 – सार्क का दसवां शिखर सम्मेलन श्रीलंका की राजधानी कोलम्बो में सम्पन्न।
▪️2000 – लोकसभा ने छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण विधेयक पास किया।
▪️2003 – इस्रायल और फ़िलिस्तीन के सुरक्षा मंत्रियों की बैठक येरूशलम में समाप्त।
▪️2004 – आर्थिक सहयोग मंच बिम्सटेक का नाम बदलकर ‘बंगतक्षेस’ किया गया।
▪️2005 – उज़बेकिस्तान ने अमेरिका को अपने सैनिक अड्डे हटा लेने का आदेश दिया।
▪️2006 – श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता समाप्त, एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोग मारे गये।
▪️2006 – फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी।
▪️2007 – भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड प्रदान किया गया।
▪️2008 – थाइलैंड की एक अदालत ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री थॉक्सिन शिनावात्रा की पत्नी को कर चोरी के मामले में दोषी पाये जाने पर तीन वर्ष की सज़ा सुनाई।
▪️2010 – बाढ़ से पाकिस्तान में 900 लोगों की मौत हुई।
▪️2012 – प्रो. अशोक सेन को पहले यूरी मिलनर फंडामेंटल फिजिक्स प्राइज़ (मौलिक भौतिकी पुरस्कार) के नौ विजेताओं में से एक विजेता घोषित किया गया।
▪️2012 – अमेरिकी तैराक माइकल फेल्प्स ने लंदन ओलंपिक में 6 मेडल जीते। इससे वह सबसे ज्यादा कुल 22 ओलंपिक मेडल जीतने वाले खिलाड़ी बन गए।
▪️2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार पश्चिम अफ्रीका में इबोला से 57 से अधिक लोगों की मौत हुई।
▪️2019 – अंतरिक्ष यात्रियों की अंतर्राष्ट्रीय फेडरेशन के प्रतिनिधिमंडल ने डॉ. जितेन्द्र सिंह से मुलाकात की।
▪️2019 – नेपाल में अमेरिकी दूतावास ने काठमांडू में एक दक्षिण एशिया एयर क्वालिटी टेक कैंप का आयोजन किया।
▪️2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्रिपल तलाक बिल पर हस्ताक्षर किये।
▪️2019 – नासा के TESS मिशन ने TOI 270 नामक ग्रहीय तंत्र की खोज की।
▪️2020 – नेपाली विदेश मंत्री ने कहा कि भारत, नेपाल और यूनाइटेड किंगडम के बीच वर्ष 1947 का समझौता जो गोरखा सैनिकों की सैन्य सेवा से संबंधित है, ‘निरर्थक’ हो गया है।
▪️2020 – आंध्रप्रदेश की तीन राजधानियों से संबंधित योजना को राज्य के राज्यपाल विश्व भूषण हरिचंदन ने मंज़ूरी दे दी।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)