30 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 30 मई का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1381 – इंग्लैंड के एसेक्स में किसानों का विद्रोह शुरू हुआ।
  • 1498 – कोलंबस तीसरी बार छह जहाज के साथ अमेरिका की यात्रा पर निकला।
  • 1539 – स्पेन के खोजी हर्नान्डो डी सोटो ने फ्लोरिडा की खोज की।
  • 1646 – स्पेन और नीदरलैंड ने युद्धविराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
  • 1783 – फिलाडेल्फिया के बेंजामिन टॉवर से अमेरिका में पहला दैनिक समाचार पत्र प्रकाशित किया गया।
  • 1797 – विलियम विलबरफोर्ड ने बारबरा एन स्पूनर से शादी की।
  • 1826 – पहले हिंदी अखबार उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन शुरू हुआ।
  • 1859 – फ़ेत्तो का युद्ध: सार्डिनियन सेना ने ऑस्ट्रियाई सेना को पराजित किया।
  • 1867 – उत्तर प्रदेश के देवबंद में दार-उल-उलूम की स्थापना हुई।
  • 1896 – अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में पहली आॅटोमोबाइल दुर्घटना हुई।
  • 1910 – जनरल लुइस बोथा दक्षिण अफ्रीका संघ के पहले प्रधानमंत्री बने।
  • 1919 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने जालियांवाला बाग नरसंहार के विरोध में ‘सर’ की उपाधि वापस की।
  • 1949 – पूर्वी जर्मन में संविधान को अंगीकार किया गया।
  • 1962 – चिली में 1962 फीफा विश्व कप की शुरुआत हुई।
  • 1966 – अमेरिकी विमानों ने उत्तरी वियतनाम पर बमबारी की।
  • 1975 – यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी का गठन हुआ।
  • 1981 – बांग्लादेश के राष्ट्रपति जिया-उर-रहमान की उनके 8 सहयोगियों के साथ हत्या, देश में आपातकाल लागू।
  • 1987 – गोवा को भारत के राज्य का दर्जा मिला।
  • 1990 – पेरू में भूकंप से 135 लोगों की मौत हुई।
  • 1996 – 6 वर्षीय बालक गेधुन चोकी नाइया को नया पंचेन लामा चुना गया।
  • 1998 – पाकिस्तान द्वारा एक और (छठा) परमाणु परीक्षण।
  • 1998 – अफ़ग़ानिस्तान में भीषण भूकम्प से 5000 लोगों के मरने की आशंका।
  • 2003 – नेपाल के कार्यवाहक प्रधानमंत्री लोकेन्द्र बहादुर चंद ने इस्तीफ़ा दिया।
  • 2004 – सऊदी अरब में बंधक संकट समाप्त, परन्तु दो भारतीयों सहित 22 की हत्या।
  • 2007 – अंतर्राष्ट्रीय संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक दिवस पर 107 शांति रक्षक पुरस्कृत।
  • 2008 – सुजाना मेटल प्रोडक्ट लिमिटेड ने विशाखापट्टनम में 180 करोड़ रुपये की लागत से तीन स्टील इकाईयों का अधिग्रहण किया।
  • 2008 – अफ़ग़ानिस्तान में एक ज़िले पर तालिबान ने क़ब्ज़ा किया।
  • 2012- विश्वनाथन आनंद पाँचवीं बार विश्व शतरंज चैंपियन बने।
  • 2015 – स्टार बल्लेबाज एलिस्टेयर कुक इंग्लैंड के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।
  • 2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सहित 24 कैबिनेट और 33 राज्यमंत्रियों ने शपथ ग्रहण की।
  • 2019 – आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में वाईएस जगनमोहन रेड्डी ने शपथ ली ।
  • 2019 – अमेरिका ने विदेशी आतंकी संगठनों पर नकेल कसने की कोशिश के तहत उनकी 4.6 करोड़ डॉलर से अधिक राशि रोक दी ।
  • 2020 – अमरीका की निजी वाणिज्यिक कंपनी स्‍पेस-एक्‍स के अंतरिक्ष यान ने देर रात केनेडी अंतरिक्ष केन्‍द्र से अंतर्राष्‍ट्रीय अंतरिक्ष केन्‍द्र के लिए उड़ान भरी। इसमें नासा के दो अंतरिक्ष यात्री रॉबर्ट बेनकेन और डगलस हर्ली सवार हुए।
  • 2020 – अमेरिका ने विश्व स्वास्थ्य संगठन से अपना नाता तोड़ा , अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका ऐलान करते हुए कहा कि यह संगठन अब पूरी तरह से चीन के नियंत्रण में हैं।
  • 2020 – कोरोना संकट के चलते नासा ने सस्ता वेंटिलेटर विकसित किया , तीन भारतीय कंपनियों को निर्माण का ठेका मिला।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)