30 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 30 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1574 – गुरु राम दास सिखों के चौथे गुरु बनें।
▪️1659 – दारा शिकोह को औरंगजेब द्वारा फाँसी दी गयी।
▪️1682 – विलियम पेन इंग्लैंड से रवाना हुए और बाद में उन्होंने अमेरिका में पेनसिल्वेनिया कॉलोनी की स्थापना की।
▪️1721 – रूसी / स्वीडिश शांति के साथ उत्तरी सागर युद्ध समाप्त किया गया।
▪️1751 – जनरल रार्बट क्लाइव के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने चांदा साहिब से आर्कोट राज्य छीना।
▪️1780 – जनरल बेनेडिक्ट अर्नोल्ड ने वेस्ट प्वाइंट फोर्ट में ब्रिटिश सेना के सामने आत्मसमर्पण करने का वादा किया।
▪️1806 – न्यूयॉर्क शहर का दूसरा दैनिक समाचार पत्र ‘डेली एडवर्टाइजर’ आखिरी बार प्रकाशित किया गया।
▪️1836 – मेलबर्न शहर की स्थापना की गई।
▪️1928 – द इंडिपेंडेंस ऑफ़ इंडिया लीग की भारत में स्थापना।
▪️1933 – पांच फ्रांसिसी विमानन कंपनियों को मिलाकर एयर फ्रांस की स्थापना की गई।
▪️1945 – दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई।
▪️1950 – हवाई की राजधानी होनोलूलू को शहर का दर्जा प्राप्त हुआ।
▪️1951 – फिलीपींस और अमेरिका ने एक रक्षा संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1976 – नॉटिंग हिल कार्निवल में भड़के दंगे में दो सौ से ज्यादा पुलिसकर्मी जख्मी हो गए थे।
▪️1982 – फलस्तीनी मुक्ति संगठन के नेता यासिर अराफ़ात ने बेरुत स्थित मुख्यालय को एक दशक के बाद छोड़ दिया था।
▪️1984 – अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ ने पहली बार उड़ान भरी।
▪️1991 – अजरबैजान ने सोवियत संघ से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
▪️1999 – पूर्वी तिमोर की स्वतंत्रता के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
▪️1999 – पूर्वी तिमोर के निवासियों ने इंडोनेशिया से आजादी के लिए भारी मतदान किया। संयुक्त राष्ट्र ने चार सितंबर को परिणाम की घोषणा की।
▪️2001 – युगोस्लाविया के पूर्व राष्ट्रपति स्लोबदान मिलोसेविच के खिलाफ युद्ध अपराधों के मामले में आरोप तय किए गए।
▪️2002 – ताइवान में भूकम्प के झटके महसूस किये गए।
▪️2002 – कोनोको इंक और फिलिप्स पेट्रोलियम ने विलय कर कोनोकोफिलिप्स बनायी। यह अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी एकीकृत ऊर्जा कंपनी और दूसरी सबसे बड़ी रिफाइनिंग कंपनी थी।
▪️2003 – रूसी पनडुब्बी बेरेंट्स सागर में डूबी, नौ मरे, ऑस्ट्रेलिया विश्व नौकायन में स्वर्ण पदक जीता।
▪️2003 – समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव तीसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।
▪️2007 – जर्मनी के दो वैज्ञानिक गुंटर निमित्ज और आल्फ़ोंस स्टालहोफ़ेन ने अल्बर्ट आइंसटीन के सापेक्षता के सिद्धान्त को ग़लत ठहराने का दावा किया।
▪️2007 – नेपाल की कोईराला सरकार ने चार माओवादी विद्रोहियों को फ़्रांस, डेनमार्क, ऑस्ट्रेलिया और मलेशिया का राजदूत नियुक्त किया।
▪️2007 – बांग्लादेश सरकार ने नोबेल पुरस्कार विजेता मुहम्मद युनुस के सम्मान में डाक टिकट जारी किया।
▪️2013 – भारत के पहले रक्षा उपग्रह जीसैट-7 का प्रक्षेपण दक्षिण अमेरिका के फ्रेंच गयाना से किया गया।
▪️2014 – दक्षिण अफ्रीकी देश लेसोथो के प्रधानमंत्री टॉम थबाने सेना द्वारा कथित तौर पर तख्तापलट के प्रयासों के बाद दक्षिण अफ्रीका भाग गये।
▪️2019 – उत्तर कोरिया की सत्ता पर किम जोंग की पकड़ मजबूत करने के लिए देश के संविधान में कई बदलाव किए। इन बदलावों से उन्हें अब राष्ट्राध्यक्ष का दर्जा मिल गया।
▪️2019 – भारत सरकार ने बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान किया। 10 सरकारी बैंकों का विलय होकर 4 बड़े बैंक बनेंगे। 2017 में देश में 27 सरकारी बैंक थे, अब यह 12 रह जाएंगे।
▪️2020 – कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री ने बंगलूरू में देश की पहली रोल ऑन रोल रेल सेवा को हरी झंडी दिखाई।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)