3 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 3 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

3 फरवरी 1503 – पुर्तग़ाली तथा उस्मानों (उस्मानी साम्राज्य (1299 – 1923) (या ऑटोमन साम्राज्य या तुर्क साम्राज्य) के बीच दीव की लड़ाई भारत के दीव (अब एक केन्द्र शासित प्रदेश) में हुई।
3 फरवरी 1760 – सदाशिव राव भाऊ के नेतृत्व में मराठा सेना ने उदगीर के युद्ध में निजाम को बुरी तरह हराया।
3 फरवरी 1815 – विश्व में पनीर उत्पादन का पहला कारखाना स्विटजरलैंड मेें खोला गया।
3 फरवरी 1916 – बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय की शुरुआत।
3 फरवरी 1925 – भारत की पहली बिजली संचालित ट्रेन सेवा मुम्बई से कुर्ला के बीच शुरू।
3 फरवरी 1934 – पहली बार हवाई जहाजों से पार्सल भेजने का सिलसिला शुरू हुआ। इसे शुरू करने वाले कंपनी को आज लुफ्थांसा के नाम से जाना जाता है।
3 फरवरी 1942 – जावा पर पहला जापानी हवाई हमला हुआ।
3 फरवरी 1945 – रूस द्वितीय विश्व युद्ध में जापान के खिलाफ युद्ध में शामिल होने पर सहमत हुआ।
3 फरवरी 1954 – इलाहाबाद कुम्भ मेले में हुए हादसे में 500 से अधिक की मौत।
3 फरवरी 1970 – भारत के पहले और दुनिया के सबसे बड़े कोयला आधारित उर्वरक संयंत्र की तलचर में आधारशिला रखी गई।
3 फरवरी 1972 – जापान के सप्पारो में एशिया में पहली बार शीतकालीन ओलंपिक का आयोजन किया गया।
3 फरवरी 1988 – पहली परमाणु पनडुब्बी (आईएनएस चक्र) भारतीय सेना में शामिल।
3 फरवरी 1999 – भारतीय राज्य जम्मू और कश्मीर में डेमोक्रेटिक जनता दल का पुनरुद्धार हुआ।
3 फरवरी 1999 – विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यू.ई.एफ़) की 29वीं वार्षिक बैठक का दावोस (स्विटजरलैंड) में समापन।
3 फरवरी 2003 – भारत ने उज़बेकिस्तान के साथ आतंकवाद के ख़िलाफ़ एक संयुक्त कार्यदल का गठन किया।
3 फरवरी 2005 – भारतीय मूल के पहले सांसद दलीप सिंह सौंद को सम्मानित करने के लिए अमेरिकी प्रतिनिधी सभा में लाये गये विधेयक को आम राय से मंजूरी मिली।
3 फरवरी 2006 – मिस्र का जहाज़ अल सलाम-98 लाल सागर में डूबा।
3 फरवरी 2007 – चीन ने मल्टीपरपज नेविगेशन सैटेलाइट को अंतरिक्ष की कक्षा में स्थापित किया।
3 फरवरी 2007 – इराक की राजधानी बगदाद के एक बाज़ार में हुए बम विस्फोट में 135 लोगों की मौत।
3 फरवरी 2008 – कवि गुरु रविन्द्र नाथ टैगोर के चोरी हुए नोबल पुरस्कार बांग्लादेश में होने के संकेत मिले।
3 फरवरी 2008 – ईरान के तटीय क्षेत्रों में भारतीय कंपनी की 11 खरब क्यूबिक फीट गैस का भंडार मिला।
3 फरवरी 2009 – ग्रामीण विकास मंत्रालय ने ग़रीबी उन्मूलन हेतु नया फार्मूला बनाया।
3 फरवरी 2009 – फ़िल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने आईपीएल टीम राजस्थान रॉयल्स की हिस्सेदारी ख़रीदी।
3 फरवरी 2009 – गेल इंडिया लिमिटेड एवं इफ्को ने प्राकृतिक गैस के क्षेत्र से सम्बन्धित एक समझौते पर हस्ताक्षर किया।
3 फरवरी 2012 – सात भारतीय अमेरिकी ‘इंटरनेशनल साइंस टेलेंट सर्च’ की 40 अंतिम उम्मीदवारों की सूची में स्थान हासिल करने में कामयाब रहे हैं। अमेरिका में यह हाईस्कूल छात्रों के लिए विज्ञान और गणित के क्षेत्र में सर्वाधिक प्रतिष्ठित प्रतिस्पर्धा होती है।
3 फरवरी 2017 – चेन्नई पोर्ट में दो तेल के जहाजों की टक्कर से बड़े पैमाने पर तेल का फैलाव, राहत कार्य जारी।
3 फरवरी 2018 – भारत चौथी बार बना अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप विजेता।
3 फरवरी 2019 – अबू धाबी में भारतीय प्रवासी ने 19 करोड़ रुपये की लॉटरी जीती।
3 फरवरी 2019 – ईरान के अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र में आग, तीन वैज्ञानिकों की मौत।
3 फरवरी 2019 – हरियाणा के फतेहाबाद के गांव बनावाली की बेटी मनीषा ने साऊथ अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर तिरंगा फहराया।
3 फरवरी 2020 – संयुक्‍त अरब अमारात में 80 ट्र‍िलियन घनफुट प्राकृतिक गैस का विशाल भंडार मिला।
3 फरवरी 2020 – सोमालिया में टिड्डी दल के प्रकोप के बाद राष्‍ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया।
3 फरवरी 2020 – चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्‍या बढ़कर 361 हुई व हांगकांग में अस्पतालों के सैकड़ों कर्मचारी चीन सीमा को बंद करने की मांग पर हड़ताल पर आए।
3 फरवरी 2020 – केरल में कोरोना वायरस राजकीय आपदा घोषित, देश में अब तक तीन मामलों की पुष्टि (तीनों केरल में)।

👉 Join Telegram Channel


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)



More Notes...

B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes

Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs

E-Books Economics Notes Education News

English Notes Geography Notes Govt Jobs

Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes

indian Army Notes Maths Notes Model Paper

NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes

Politics Notes Old Papers Psychology Notes

Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography

Rajasthan History Science Notes RBSE Notes

REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam

10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes

UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments