26 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 26 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएं

● 1607 – केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
● 1630 – विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।
● 1654 – ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया।
● 1755 – रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
● 1828 – रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
● 1841 – भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
● 1903 – गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
● 1915 – प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
● 1926 – जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
● 1928 – मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर ‘मैडम तुसाद प्रदर्शनी’ लंदन में दिखाई गई।
● 1929 – भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
● 1933 – जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया।
● 1942 – चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।
● 1954 – ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।
● 1959 – क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
● 1962 – पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
● 1964 – ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।
● 1966 – 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
● 1974 – माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
● 1980 – स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
● 1984 – अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
● 1986 – चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
● 1990 – चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।
● 1990 – वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया (कन्फर्म नहीं है)।
● 1993 – महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।
● 1994 – जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।
● 2004 – ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
● 2006 – भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
● 2007 – जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
● 2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
● 2008 – अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
● 2010 – बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग ‘गंगा केला’ के रूप में करने का फैसला किया।
● 2013 – दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।
● 2019 – भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित 13 पदक जीते।
● 2019 – श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।
● 2019 – श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।
● 2020 – सऊदी अरब के किंग सलमान ने नाबालिगों को मौत की सजा नहीं देने का आदेश जारी किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)