23 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 23 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।
▪️1555 – हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।
▪️1726 – बेंजामिन फ्रैंकलिन फिलाडेल्फिया के लिए वापस रवाना हुए।
▪️1764 – जेम्स ओटिस ने बिना प्रतिनिधित्व के कराधान पर अपने विचार प्रकाशित किये।
▪️1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।
▪️1829 – अमेरिका के विलियम ऑस्टिन बर्ट ने टाइपोग्राफ का पेटेंट कराया था, जिसने टाइपराइटर की नींव रखी।
▪️1840 – कनाडा के प्रांत संघ के अधिनियम द्वारा बनाए गए।
▪️1863 – उत्तरी लंदन में एलेक्जेंड्रा पार्क खोला गया।
▪️1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।
▪️1903 – फोर्ड मोटर कंपनी ने अपनी पहली कार बेची।
▪️1905 – अल्फ्रेड डीकीन दूसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री बने।
▪️1920 – ब्रिटेन के कब्जे वाले पूर्वी अफ्रीका का नाम केन्या रखा गया और इसे ब्रिटिश उपनिवेश बना दिया गया।
▪️1927 – बंबई (अब मुंबई) में नियमित रुप से रेडियो प्रसारण शुरू हुआ।
▪️1929 – फांसीवादी सरकार ने इटली में विदेशी शब्दों पर पाबंदी लगाई।
▪️1952 – यूरोपीय कोयला और इस्पात समुदाय की स्थापना की गयी।
▪️1960 – यूसुफ बिन इशक ने सिंगापुर में सेंट जॉन एम्बुलेंस का मुख्यालय का उद्घाटन किया।
▪️1972 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने लैंडसैट 1, की शुरूआत की जो की पहला पृथ्वी-संसाधन उपग्रह है।
▪️1974 – ग्रीस के सैन्य शासक को ग्रीस में सात साल के सैन्य शासन के समापन के बाद नागरिक सरकार द्वारा प्रतिस्थापित किया गया।
▪️1983 – जापान के पश्चिमी शिमन प्रान्त में भारी बारिश से 117 लोग मरे।
▪️1983 – तमिल टाइगर्स के नाम से विख्यात एलटीटीई विद्रोहियों और श्रीलंका सरकार के बीच पहला युद्ध शुरू हुआ।
▪️1984 – वनेसा विलियम्स ‘मिस अमेरिका’ के इतिहास में अपना खिताब छोड़ने वाली पहली महिला बनी। एक नग्न तस्वीर के कारण उन्हें खिताब छोड़ने को मजबूर किया गया।
▪️1985 – कमोडोर ने न्यूयॉर्क के लिंकन सेंटर में अमिगा निजी कंप्यूटर की शुरुआत की।
▪️1989 – गिउलिओ अंडरटी इटली के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला।
▪️1998 – संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।
▪️2000 – व्यापक घोषणाओं के साथ नागो में हुए समूह-8 का 26वाँ शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
▪️2001 – मेघावती सुकर्णोपूत्री इंडोनेशिया की राष्ट्रपति बनी।
▪️2005 – मिस्र के शर्म अल-शेख़ और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गये।
▪️2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नवृ निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफ़ा सौंपा।
▪️2011 – नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।
▪️2014 – ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत और 222 घायल हुए।
▪️2019 – आंध्र प्रदेश स्थानीय लोगों के लिए नौकरियों को आरक्षित करने वाला देश का पहला राज्य बना।
▪️2019 – कर्नाटक की कुमारस्वामी सरकार गिर गई।
▪️2019 – बोरिस जॉनसन को ब्रिटेन का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
▪️2019 – दुनियाभर में अपनी सफेदी के लिए प्रसिद्ध राजस्थान के मकराना के मार्बल को ग्लोबल हेरिटेज की सूची में शामिल किया गया।
▪️2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मणिपुर के लिये एक जलापूर्ति परियोजना (Water Supply Project) की आधारशिला रखी।
▪️2020 – चीन अपना पहला मंगल मिशन (रॉकेट तियानवेन-1) सफलतापूर्वक लांच कर मंगल पर अपना रोवर भेजने वाले देशों की सूची में शामिल हो गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)