22 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 22 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️0752 – स्टीफेन द्वितीय 23वें कैथोलिक पोप चुने गये।
▪️1739 – आक्रमणकारी नादिर शाह ने अपनी सेना को दिल्ली मे जनसंहार की इजाजत दी। यह कत्लेआम 58 दिनों तक चला।
▪️1873 – पुएरटो रिको में दास प्रथा को खत्म किया गया।
▪️1882 – घातक संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान हुई। इसका पता लगाने वाले वैज्ञानिक को बाद में नोबेल पुरस्कार दिया गया।
▪️1888 – इंग्लिश फुटबॉल लीग की स्थापना।
▪️1890 – रामचंद्र चटर्जी पैराशूट से उतरने वाले पहले व्यक्ति बने।
▪️1917 – रूस की नई सरकार को मान्यता देने वाला अमेरिका पहला देश बना।
▪️1923 – पहली बार आइस हॉकी मैच का रेडियो से प्रसारण।
▪️1942 – सर स्टैफोर्ड क्रिप्स के नेतृत्व में क्रिप्स मिशन भारत आया।
▪️1946 – ब्रिटेन ने जॉर्डन को आजाद करने के लिए संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1947 – लार्ड लुईस माउंटबेटन आखिरी वायसराय के रूप में भारत आये।
▪️1954 – अमेरिका में मिशीगन के साउथफील्ड में पहला शॉपिंग मॉल खोला गया।
▪️1956 – अमरीका में रंगभेद विरोधी नेता मार्टिन लूथर किंग को एक नस्लवादी कानून का विरोध करने के कारण जेल हुई।
▪️1957 – शक पर आधारित राष्ट्रीय कैलेण्डर अंगीकार किया गया।
▪️1958 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमलया में परमाणु परीक्षण किया।
▪️1960 – आर्थर लियोनार्डो स्चाव्लो और चाल्र्स हार्ड तोव्नेस को लेजर के लिए पहला पेटेंट मिला।
▪️1964 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में पहली विंटेज कार रैली निकाली गई।
▪️1969 – इंडियन पेट्रोकैमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड का उद्घाटन।
▪️1977 – श्रीमती इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दिया।
▪️1978 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1979 – इजरायल की संसद ने मिस्र के साथ शांति संधि को मान्यता दी।
▪️1982 – नासा ने अपने अंतरिक्ष यान कोलंबिया को तीसरे मिशन पर लिए रवाना किया।
▪️1995 – रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
▪️1999 – भारतीय शेखर कपूर की फ़िल्म ‘एलिजाबेथ’ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार।
▪️1999 – जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
▪️2000 – दक्षिण अमेरिका के कोरू से इनसेट 3बी का प्रक्षेपण किया गया।
▪️2002 – ब्रिटेन में गले के नीचे पूरे शरीर में लकवे से ग्रस्त एक महिला को इच्छा मृत्यु का अधिकार दिया गया।
▪️2003 – पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की।
▪️2003 – गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढ़ने का सिलसिला जारी रखा।
▪️2005 – हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
▪️2007 – पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
▪️2010 – केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यीय समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टी करते हुए 218 करोड का हर्जाना माँगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लड़ने के लिए एक प्राधिकरण के गठन की शिफारिश की।
▪️2010 – भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तड़के गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
▪️2019 – अमेरिका ने पाकिस्तान को चेताया, भारत पर आतंकी हमले हुए तो खैर नहीं।
▪️2019 – कर्नाटक में मिले ऐतिहासिक सुपरनोवा के अभिलेख।
▪️2019 – नासा के एक यान ने एस्टेरॉयड बेन्नू पर खोजे पानी के अंश।
▪️2019 – चीनी वैज्ञानिकों ने की 24 करोड़ साल पुरानी मछली की प्रजाति (युडाइचितस) की पहचान।
▪️2019 – बिराट नगर में मेजबान नेपाल को हराकर भारत ने लगातार पांचवी बार सैफ महिला फुटबॉल चैम्पियनशिप का खिताब बरकरार रखा।
▪️2020 – कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए पीएम मोदी की अपील जनता कर्फ्यू का का पूरे देश में असर दिखा।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)