20 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 20 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1602 – यूनाइटेड डच ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना हुई।
▪️1739 – नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
▪️1814 – प्रिंस विलियम फ्रेडरिक नीदरलैंड का शासक बना।
▪️1861 – अर्जेन्टीना का मेंडोना शहर शक्तिशाली भूकंप की वजह से पूरी तरह से तबाह हो गया।
▪️1904 – सी. एफ. एंड्रूज महात्मा गाँधी के साथ स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल होने भारत आये।
▪️1916 – अल्‍बर्ट आइंस्‍टीन की किताब ‘जनरल थ्‍योरी ऑफ रिलेटिवली’ का प्रकाशन हुआ।
▪️1920 – लंदन से दक्षिण अफ्रीका के बीच पहली उड़ान शुरू हुई।
▪️1956 – ट्यूनीशिया को फ्रांस से आजादी मिली।
▪️1956 – सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1964 – यूरोपियन स्पेश रिचर्स आर्गनाइजेशन की स्थापना हुई।
▪️1966 – लंदन वेस्टमिनिस्टर के सेंट्रल हॉल में प्रदर्शनी के लिए रखा गया फुटबॉल वर्ल्ड कप चोरी हो गया। इसकी कीमत तीस हजार पाउंड थी।
▪️1969 – अमेरिका के राष्ट्रपति निक्सन ने वर्ष 1970 में वियतनाम युद्ध की समाप्ति की घोषणा की।
▪️1977 – प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी लोकसभा चुनाव में पराजित हुईं।
▪️1981 – अर्जेन्टीना के पूर्व राष्ट्रपति इसाबेल पेरोन को आठ वर्ष की सजा हुई।
▪️1982 – फ्रांस ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1987 – फूड एंड ड्रग एडमिनिशट्रेशन ने एंटी एड्स दवा AZT को मंजूरी दी। अमेरिकी सरकार द्वारा एड्स के इलाज के लिए मंजूरी दी जाने वाली यह पहली दवा थी।
▪️1990 – नामीबिया ने 75 सालों के दक्षिण अफ्रीकी शासन से आजादी पाई थी और अर्धरात्रि में स्वतंत्रता की घोषणा हुई।
▪️1991 – बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
▪️1995 – टोक्यो में भूमिगत रेल मार्ग में विषैली गैस के लीक होने से 12 लोगों की मौत हो गई और 4700 लोग घायल हुए।
▪️2002 – नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे।
▪️2002 – जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
▪️2003 – इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
▪️2006 – अफ़गानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
▪️2009 – न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश नियुक्त हुए।
▪️2019 – पीएनबी घोटाला: भगोड़ा नीरव मोदी लंदन में गिरफ्तार, नहीं मिली जमानत, 29 मार्च तक जेल में रहेगा।
▪️2020 – फिनलैंड ने दुनिया के सबसे खुशहाल देशों की सूची में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल किया, भारत 144 वें स्थान पर व अफगानिस्तान सबसे कम खुशहाल देश।
▪️2020 – रेटिंग एजेंसी फिच रेटिंग्स ने वित्त वर्ष (2020-21) के लिए भारत की जीडीपी विकास दर का अनुमान घटाकर 5.1 प्रतिशत किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)