20 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 20 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1547 – एडवर्ड षष्ठम् का इंग्लैंड के शासक के पद पर वैस्टमिनिस्टर ऐबे में राज्याभिषेक हुआ।
▪️1677 – फ़्रांस ने हेटी में स्पेन की सेना को पराजित किया और इस क्षेत्र पर फ़्रांसीसी साम्राज्यवाद आरंभ हुआ।
▪️1798 – लुई एलेक्जेंडर बर्थियर ने पोप पायस षष्ठम को पदच्युत किया।
▪️1811 – ऑस्ट्रिया को दिवालिया घोषित किया गया।
▪️1833 – मिस्र के साथ युद्ध में तुर्की की मदद के लिए रूसी जहाज़ बास्फ़ोरस की खाड़ी में पहुँचे।
▪️1835 – कलकत्ता मेडिकल कॉलेज आधिकारिक तौर पर खुला।
▪️1846 – अंग्रेजों ने लाहौर पर कब्जा किया।
▪️1847 – राॅयल कलकत्ता टर्फ क्लब की स्थापना।
▪️1868 – ‘अमृत बाज़ार पत्रिका’ का बांग्ला में साप्ताहिक रूप में प्रकाशन शुरू हुआ।
▪️1872 – न्यूयार्क शहर में ‘मेट्रोपोलिटन म्यूज़ियम ऑफ़ आर्ट्स’ खुला।
▪️1873 – कैलिफ़ोर्निया यूनिवर्सिटी ने सैन फ़्रांसिस्को में अपने पहले मेडिकल कॉलेज की शुरुआत की।
▪️1928 – ब्रिटेन ने जार्डन के साथ होने वाले समझौते के अनुसार इस देश की अधीनता को औपचारिकता दी।
▪️1933 – एडॉल्फ़ हिटलर ने चुनावों में नाज़ी पार्टी को सहयोग देने के लिए गुप्त तौर पर जर्मन उद्योगपतियों से मुलाकात की।
▪️1935 – कैरोलाइन मिकेल्सन अंटार्कटिक पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
▪️1940 – इंग्लैंड में दक्षिण अफ़्रीका में नए निवेशों पर लगी पाबंदियाँ उठा लेने की घोषणा की।
▪️1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध में जापानी सैनिकों ने डच ईस्ट इंडीज में बाली पर हमला कर दिया।
▪️1947 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री क्लेमेंट अट्टली ने घोषणा की कि ब्रिटेन जून 1948 तक भारत को छोड़ देगा।
▪️1962 – जान एच ग्लेन अमेरिका के प्रथम अंतरिक्ष यात्री बने।
▪️1965 – नासा द्वारा प्रक्षेपित रेंजर आठ चांद पर उतरा, फोटाे और ज़रूरी डेटा भेजे।
▪️1968 – मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल के डाक्टर पी.के. सेन ने हृदय प्रत्यारोपण का पहला आपरेशन किया।
▪️1975 – मार्गरेट थैचर ब्रिटिश कंजर्वेटिव पार्टी की नेता निर्वाचित हुई।
▪️1976 – मुंबई हाई में कच्चे तेल का व्यावसायिक स्तर पर उत्पादन शुरू हुआ।
▪️1982 – कन्हार नदी जल पर उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में समझौता।
▪️1983 – उत्तर पूर्वी राज्य असम में होने वाली विधानसभा चुनाव से पहले व्यापक पैमाने पर हिंसा भड़कने से 600 लोगों की मौत हुई।
▪️1986 – सोवियत संघ द्वारा ‘सेल्युत-7’ की अपेक्षा अधिक विकसित अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ (शान्ति) का प्रक्षेपण।
▪️1987 – मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश का क्रमश: 23वाँ एवं 24वाँ राज्य के रूप में उद्घाटन।
▪️1988 – रियो डी जेनेरो में बाढ़ से 65 लोग मारे गये और एक अस्पताल के 100 से अधिक लोग लापता हुए।
▪️1989 – आईआरए द्वारा किये गए एक घमाके में टर्नहिल में ब्रिटिश सेना की एक बैरक घ्वस्त।
▪️1999 – भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने पाकिस्तान की ऐतिहासिक बस यात्रा की।
▪️1999 – दूरदर्शन पर खेल चैनल शुरू हुआ।
▪️2000 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी ने ब्रिटेन छोड़कर न्यूयार्क में बसने का निश्चय किया।
▪️2001 – लिथुवानिया के राष्ट्रपति एडमकस भारत पहुँचे, दोनों देशों में तीन समझौते।
▪️2002 – काहिरा (मिस्र) में चलती ट्रेन में आग लगने से 373 मरे।
▪️2003 – ईरान में विमान दुर्घटना में 302 लोग मारे गये।
▪️2007 – यूरोपीय संघ कार्बन डाई आक्साइड के उत्सर्जन को 2010 तक 20 प्रतिशत कम करने को सहमत।
▪️2008 – रक्षा सौदे में ऑफ़सेट नीति को मंज़ूरी मिली।
▪️2008 – भारतीय स्टेट बैंक की अगुवाई में चार सरकारी बैंको ने प्राथमिकी ॠण दरों में 0.25.-0.50% तक कटौती की।
▪️2008 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दावेदार बराम ओबामा ने अपनी नौवीं जीत दर्ज की।
▪️2009 – भ्रष्टाचार के आरोप में कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायधीश सौमित्र सेन के ख़िलाफ़ महाभियोग चला।
▪️2015 – स्विट्जरलैंड के राफ्ज शहर में दो ट्रेनों की टक्कर में 49 लोगों की मौत।
▪️2019 – प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और सऊदी अरब के युवराज मोहम्‍मद बिन सलमान ने आपसी रिश्‍तों को प्रगाढ़ बनाने पर चर्चा की – सऊदी अरब भारत में एक खरब डॉलर निवश करेगा।
▪️2019 – सरकारी सुरक्षा के दायरे में रहकर आतंकियों की भाषा बोलने वाले हुर्रियत के कट्टरपंथी गुट के चेयरमैन सैयद अली शाह गिलानी समेत 18 हुर्रियत नेताओं की सुरक्षा जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने वापस ले ली तथा राज्य के 155 राजनीतिक नेताओं व कार्यकर्ताओं की सुरक्षा भी घटा दी।
▪️2020 – जर्मनी में एक संदिग्ध स्वदेशी चरमपंथी ने हिसू शहर के शीशा बार और कैफे में नौ लोगों की गोली मारकर हत्या की।
▪️2020 – अमरीकी वैज्ञानिकों ने नोवेल कोरोना वायरस का पहला थ्री-डी आण्‍विक स्‍केल मानचित्र तैयार किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)