2 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

2 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1735 – अलेक्जेंडर पोप की कविता एपेलल को ‘डॉ अरबथनोट’ को लंदन में प्रकाशित किया गया।

1757 – राबर्ट क्लाइव ने नवाब सिराजुद्दौला से कलकत्ता (कोलकाता) को वापस छीना।

1815 – लॉर्ड बियरन ने ऐनी इसाबेला मिलबैंक से सेअहम काउंटी डरहम में शादी रचाई।

1819 – 1819 का आतंक, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली बार बड़ी शांति वित्तीय संकट शुरूआत हुई।

1839 – फ्रांसीसी फोटोग्राफर लुई दागुएरे (लुइस डगरे) ने चांद की पहली फोटो प्रदर्शित की।

1843 – डाक सेवा, नियमित रुप से आंरभ हुई और ऑस्ट्रिया की राजधानी वियेना में पहली पत्र पेटिका लगाई गयी।

1882 – लंदन में दुनिया का पहला कोयला आधारित बिजली उत्पादक स्टेशन होलबोर्न व्यदक्त पावर स्टेशन शुरू किया गया।

1890 – ऐलिस सेंगर व्हाइट हाउस में पहली महिला कर्मचारी बनी।

1899 – रामकृष्ण के आदेश के बाद साधु कलकत्ता (कोलकाता) स्थित बेलूर मठ में रहने लगे।

1900 – अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन हे ने चीन के साथ अमेरिकी व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ओपन डोर नीति की घोषणा की।

1917 – रॉयल बैंक ऑफ कनाडा ने क्यूबेक बैंक का अधिग्रहण किया।

1941 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के हमले से ब्रिटेन के कार्डिफ शहर स्थित लेनडॉफ कैथेड्रल को भारी नुकसान।

1942 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी सेना ने फिलीपींस की राजधानी मनीला पर कब्जा किया।

1954 -भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जिसकी स्थापना  2 जनवरी, 1954 को तत्कालीन राष्ट्रपति श्री राजेन्द्र प्रसाद द्वारा की गयी।

1954 – पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना 2 जनवरी, 1954 में की गयी । पद्म विभूषण सम्मान भारत सरकार द्वारा दिया जाने वाला दूसरा उच्च नागरिक सम्मान है, जो देश के लिये असैनिक क्षेत्रों में बहुमूल्य योगदान के लिये दिया जाता है।

1954 – भारत रत्‍न पुरस्कार 2 जनवरी, 1954 को प्रारम्भ किया गया। भारत रत्‍न’ उच्‍चतम नागरिक सम्‍मान है, जो कला, साहित्य, विज्ञान, राजनीतिज्ञ, विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को असाधारण सेवा के लिए तथा उच्च लोक सेवा को मान्‍यता देने के लिए भारत सरकार की ओर से दिया जाता है।

1973 – जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।

1975 – बिहार के समस्तीपुर में जिले में एक बम विस्फोट में रेलमंत्री ललित नारायण मिश्रा घायल।

1989 – रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।

1991 – तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।

1993 – श्रीलंका गृह युद्ध – श्रीलंकाई नौसेना ने जाफना क्षेत्र में 35 से 100 नागरिकों की हत्या की।

2001 – बांग्लादेश में ‘फ़लवा’ अवैध घोषित।

2002 – अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।

2008 – बलिया लोकसभा सीट पर हुए उप-चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के बेटे नीरज शेखर विजयी रहे। सैन फ़्रांसिस्को में रहने वाली समन हसनैन वर्ष, 2002 की मिसेज पाकिस्तान वर्ल्ड चुनी गईं। चिली का दक्षिणी लाइमा ज्वालामुखी फटा।

2009 – रिजर्ब बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया। भारत के सौरभ घोषाल स्कवैश रैकिंग में कैरियर की सर्वश्रेष्ठ रैकिंग हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने।

2010 – सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एम.वी. प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया। उत्तर प्रदेश में घने कोहरे के कारण पाँच ट्रेनों की दुर्घटना में 10 यात्रियों की मृत्यु हो गई और 40 घायल हो गए।

2016 – सऊदी अरब के जाने माने शिया मौलवी निम्र अल निम्र और 46 अन्य साथियों को सरकार की ओर से फाँसी दी गई।

2020 – भारत सरकार ने चंद्रयान-3 अभियान को मंजूरी दी। भारत के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने अपने कार्यकाल के पहले दिन की शुरुआत दिल्ली स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ की। दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद हेतु आरबीआई ने मनी मोबाइल ऐप लांच किया, जो दृष्टिबाधित लोगों को नोटों की पहचान करने में मदद करता है।

? Join Telegram Channel


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)



More Notes...

B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes

Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs

E-Books Economics Notes Education News

English Notes Geography Notes Govt Jobs

Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes

indian Army Notes Maths Notes Model Paper

NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes

Politics Notes Old Papers Psychology Notes

Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography

Rajasthan History Science Notes RBSE Notes

REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam

10th & 12th Notes Syllabus UGC-NET Notes

UP PET Notes आज का इतिहास Great Man बायोग्राफी

Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments