19 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 19 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1831 – अमेरिका में पहली बैंक डकैती, अमेरिका के न्यूयार्क स्थित सिटी बैंक में 245,000 डॉलर की डकैती हुई।
1866 – घुसपैठियों से भरा जहाज मोनार्क लीवरपुल में डूबा, 738 लोगों की मौत हुई।
1877 – ऑस्ट्रेलिया ने सबसे पहले टेस्ट मैच में इंग्लैंड को 45 रनों से हराया।
1895 – लूमियर्स ब्रदर्स ने अपने नए पैटेंट सिनेमेटोग्राफ से पहला फुटेज रिकॉर्ड किया।
1920 – अमेरिकी सीनेट ने लीग ऑफ नेशंस में शामिल होने पर मतदान किया।
1927 – जर्मनी में नाजी और कम्युनिस्टों के बीच खूनी संघर्ष हुआ।
1944 – आजाद हिंद फौज ने पूर्वोत्तर भारत में राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
1953 – पहली बार एकेडमी अवार्ड का प्रसारण टेलीविजन पर हुआ।
1965 – इंडोनेशिया ने सभी विदेशी तेल कंपनियों का राष्ट्रीयकरण किया।
1970 – पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के नेता 1949 में जर्मनी के विभाजन के बाद पहली बार मिले।
▪️1971 – पूर्वी पाकिस्तान की आजादी की लड़ाई में बांग्लादेश का साथ देने के बाद भारत और बांग्लादेश के बीच गहरी दोस्ती और अच्छे संबंध बने और 1972 में भारत और बंगलादेश के बीच शांति और मैत्री समझौते पर हस्ताक्षर हुए।
▪️1977 – फ्रांस ने मुरूओरा द्वीप पर परमाणु परीक्षण किया।
▪️1982 – अर्जेंटीना के कुछ लोग दक्षिण अटलांटिक में ब्रिटेन के उपनिवेश फॉकलैंड द्वीप पर उतरे थे और वहां अपने देश का झंडा फहरा दिया था।
▪️1990 – कनाडा की राजधानी ओटावा में महिलाओं की पहली विश्व आइस हॉकी प्रतियोगिता आयोजित हुई।
▪️1994 – जापान के योकोहामा में एक लाख 60 हजार अंडों से विश्व का सबसे बड़ा 1383 वर्गफुट आकार का आमलेट तैयार किया गया।
▪️1996 – बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण हुआ।
▪️1998 – अटल बिहारी वाजपेयी जी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने।
▪️1999 – यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
▪️2001 – तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि।
▪️2001 – ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
▪️2004 – अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
▪️2005 – पाकिस्तान ने शाहीन-II प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
▪️2007 – पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
▪️2008 – डोनकुपर रॉय ने मेघालय के नये मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली।
▪️2008 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी।
▪️2007 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
▪️2009 – डॉलर के मुक़ाबले में रुपया 93 पैसे की लम्बी छलांग लगाकर तीन सप्ताह के उच्चतर स्तर पर पहुँचा।
▪️2019 – जीएसटी परिषद ने निर्माणाधीन आवासीय संपत्ति पर वस्‍तु और सेवाकर दर में नई परिवर्तन योजना को मंजूरी दी।
▪️2019 – जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष देश के पहले लोकपाल नियुक्त हुए, राष्‍ट्रपति ने दी मंजूरी।
▪️2019 – टेरर फंडिंग मामले में ED ने हिज्बुल सरगना सलाहुद्दीन की जम्मू-कश्मीर में 13 संपत्तियों को जब्त किया।
▪️2019 – कर्नाटकः धारवाड़ में चार मंजिला इमारत ढही, दो की मौत, 40 लोगों के फंसे होने की आशंका।
▪️2020 – कोरोना वायरस से भारत में चौथी मौत, पीएम मोदी ने रविवार 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
▪️2020 – भारत और इज़राइल ने 880 करोड़ रुपये के रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर किए।
▪️2020 – अमेरिका ने अपनी पहली हाइपरसोनिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)