19 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 19 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1809 – ओकाना की लड़ाई में स्पेनिश सेना कमजोर पड़ गयी और फ्रांसीसी सेना द्वारा स्पेनिश सेना के 4000 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए।
1816 – वारसॉ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1822 – चिली में वालपराइसो के निकट भूकंप से लगभग 200 लोगो की मृत्यु हुई, यह एक सुनामी का कारण बनता है और तटीय क्षेत्र को बढ़ाता है।
1824 – रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
1893 – पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया।
1895 – फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1910 – ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1912 – प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।
1926 – पैरामाउंट थियेटर न्यूयॉर्क शहर में खोला गया।
1932 – भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में खोला गया।
1933 – यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1940 – बर्मिंघम पर एक जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952 – स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1977 – मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1982 – नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1985 – दुनिया की दो महाशक्तियों – पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
1986 – पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1990 – नैटो और वार्सा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया।
1994 – भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995 – कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997 – कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1998 – भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके ।
1998 – कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का ‘वूमेन आफ़ दी इयर’ पुरस्कार के लिए चुना।
2000 – पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा हुई।
2005 – पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006 – भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007 – अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008 – संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013 – लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
2019 – IMD वर्ल्ड टैलेंट रैंकिंग 2019 में भारत को 59वां स्थान मिला।
2019 – ततैया की खोजी गई नई प्रजाति, जिसका इदरिस एल्बा नाम रखा गया।
2019 – हिन्‍दी को ओलम्पिक की आधिकारिक भाषा बनने पर केंद्रीय खेलमंत्री ने प्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की।
2019 – राज्यसभा मे जलियांवाला बाग राष्ट्रीय स्मारक (संशोधन) विधेयक पारित हो गया ।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिए भारत-लग्जमबर्ग द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान लग्जमबर्ग के प्रधानमंत्री जेवियर बेटल के साथ द्विपक्षीय संबंधों के सभी आयामों पर चर्चा की।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरू में टेक्‍नोलॉजी शिखर सम्‍मेलन का वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग से उद्घाटन किया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)