19 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 19 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
1950 – मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरी आफ़ चैरिटीज़ की स्थापना की। मदर टेरेसा रोमन कैथोलिक नन थीं जिनके पास भारतीय नागरिकता थी।
1952 – श्रीरामुलू पोट्टी ने पृथक मद्रास प्रांत से अलग तेलगु भाषी राज्य आंध्र प्रदेश बनाने की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
1956 – रूस और जापान ने हस्ताक्षर कर दोनों देशों के बीच 1945 से चले आ रहे युद्ध को अधिकारिक रूप से समाप्त किया।
1960 – नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
1970 – भारत में निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया। यह एक सुपर सोनिक लड़ाकू जेट विमान है जिसका निर्माण सोवियत संघ ने किया था।
1983 – भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिक डाक्टर एस. चन्द्रशेखर को एक अन्य अमेरिकी वैज्ञानिक प्रो. विलियम्स फ़ाउलर के साथ 1983 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार।
1987 – न्यूयॉर्क के वॉल स्ट्रीट में बिकवाली के भारी दबाव के बीच शेयरों कीमत में भारी गिरावट दर्ज की गई थी और इसका असर दुनिया भर के शेयर बाजारों पर हुआ था।
1994 – जेनेवा में उत्तरी कोरिया और सं.रा. अमेरिका ने कोरिया प्राय:द्वीप को परमाणु हथियारों के प्रसार से मुक्त रखने के लिए एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2000 – भारत सरकार ने 1834 से 1996 तक सभी केंद्रीय अधिनियमों का इलेक्ट्रॉनिक डाटाबेस तैयार करने की घोषणा की।
2003 – पोप जॉन पाॅल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
2004 – अमेरिका के विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने यह रहस्योद्घाटन किया कि अमेरिका की कोशिशों से भारत-पाकिस्तान युद्ध टला।
2004 – चीन ने अपना पहला व्यावसायिक मौसम उपग्रह छोड़ा।
2004 – सू विन म्यांमार के नये प्रधानमंत्री बने।
2005 – ईराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के ख़िलाफ़ बगदाद में सुनवाई शुरू।
2007 – पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो पर हमले के बाद भारतीय उच्चायुक्त ने उनसे मुलाकात की।
2008 – आटोमोबाइल बाज़ार में मंदी के कारण टाटा मोटर्स ने 300 अस्थाई कर्मियों को हटाया।
2012 – लेबनान की राजधानी बेरुत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत ,110 अन्य घायल हुए।
2019 – चिली में 15 दिनों के लिए आपातकाल की घोषणा की गयी।
2019 – दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सौ नए मोहल्ला क्लिनिक का उद्घाटन किया।
2019 – संयुक्त राष्ट्र की आम बैठक ने 14 राष्ट्रों ( आर्मेनिया, ब्राजील, जर्मनी, इंडोनेशिया, जापान, लीबिया, मार्शल आइलैंड्स, मॉरिटानिया, नामीबिया, नीदरलैंड, पोलैंड, कोरिया गणराज्य, सूडान और वेनेजुएला ) को UNHRC के लिए चुना।
2019 – श्रीलंका को वित्तीय कार्रवाई कार्यबल (एफएटीएफ) की ग्रे लिस्ट से हटा दिया गया (कोलंबो गजट)।
2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रैंड चैलेंजेज की वार्षिक बैठक को वर्चुअल रूप से संबोधित किया।
2020 – केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने आयुष्मान सहकार योजना की शुरूआत की।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam