18 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 18 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

18 जनवरी 336 – संत मार्क कैथोलिक पोप चुने गये।

18 जनवरी 1670 – हेनरी मोरगन ने पानामा पर कब्ज़ा किया।

18 जनवरी 1691 – ब्रिटेन के राजा विलियम द्वितीय ने नीदरलैंड के शहर हेग की यात्रा की।

18 जनवरी 1701 – ब्रैडनबर्ग के फ्रेडरिक तृतीय प्रशिया की गद्दी पर बैठे।

18 जनवरी 1778 – जेम्स कुक ‘हवाई द्वीपसमूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने। इसका नाम उन्होंने ‘सेंडविच आइलैंड’ रखा।

18 जनवरी 1782 – अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म हुआ।

18 जनवरी 1862 – अमेरिकी में एरिजोना परिसंघ क्षेत्र का गठन।

18 जनवरी 1866 – ‘वेसले कॉलेज, मेलबर्न की स्थापना हुई।

18 जनवरी 1871 – कैसर विल्हेम प्रथम और आट्टो फॉन बिस्मार्क ने दूसरे जर्मन साम्राज्य की स्थापना की।

18 जनवरी 1886 – हॉकी एसोसिएशन का गठन इंग्लैंड में हुआ। इस दिन को मॉडर्न हॉकी के जन्मदिन के रूप में देखा जाता है।

18 जनवरी 1896 – ‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।

18 जनवरी 1915 – फ़्रांस, रुस और ब्रिटेन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के दौरान एक समझौता हुआ जो गुप्त समझौते के नाम से प्रसिद्ध है।

18 जनवरी 1919 – ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना हुई।

18 जनवरी 1930 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने महात्मा गांधी के साबरमती आश्रम की यात्रा की।

18 जनवरी 1945 – सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव में पहुंची तथा जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।

18 जनवरी 1951 – नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल हुआ।

18 जनवरी 1952 – मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।

18 जनवरी 1954 – फनफानी ने इटली में सरकार का गठन किया।

18 जनवरी 1959 – महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।

18 जनवरी 1960 – अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।

18 जनवरी 1963 – फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाज़ार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।

18 जनवरी 1968 – अमेरिका और सोवियत संघ परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।

18 जनवरी 1968 – तत्कालीन सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।

18 जनवरी 1974 – इजरायल तथा मिस्र ने हथियारों का समझौता किया।

18 जनवरी 1976 – फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।

18 जनवरी 1986 – दक्षिण यमन की राजधानी अदन में जबरदस्त संघर्ष शुरू होने पर विदेशी नागरिक भागने लगे।

18 जनवरी 1987 – लंदन में प्रचार माध्यमों के 40 देशों के प्रतिनिधियों की हुई बैठक में सेंसरशिप के ख़िलाफ़ एकजुट होकर संघर्ष की घोषणा की गई।

18 जनवरी 1989 – चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आज़ादी सच्चाई और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।

18 जनवरी 1991 – ईस्टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।

18 जनवरी 1995 – याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।

18 जनवरी 1997 – भारत की पहली इलेक्ट्रिक कार ‘रेवा’ बेंगलुरु में लॉन्च की गई।

18 जनवरी 1997 – ‘नफीसा जोसेफ़’ ‘मिस इंडिया’ बनीं।

18 जनवरी 1999 – नोबेल पुरस्कार विजेता प्रो. अमर्म्य सेन को भारत रत्न के लिए नामित किया गया।

18 जनवरी 2001 – लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।

18 जनवरी 2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी ।

18 जनवरी 2002 – कॉलिन पावेल ने कहा कि पाक आतंकवादियों की सूची पर कार्रवाई करे तभी भारत वार्ता करेगा।

18 जनवरी 2002 – पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।

18 जनवरी 2003 – लीबिया संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार आयोग का अध्यक्ष नियुक्त।

18 जनवरी 2004 – भारत ने क्रिकेट की एकदिवसीय शृंखला में आस्ट्रेलिया को 19 रनों से हराया।

8 जनवरी 2005 – सुप्रीम कोर्ट ने सांसदों को पेट्रोल पम्प आवंटित नहीं करने की सिफ़ारिश की।

18 जनवरी 2005 – तीन कैरेबियाई देशों त्रिनिदाद-टोबेगो, ग्रेनेडा, सेंट विसेंट व ग्रेंडाइस के प्रधानमंत्रियों ने साथ मिलकर राजनीतिक एकीकरण का प्रस्ताव रखा।

18 जनवरी 2006 – संयुक्त राज्य अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।

18 जनवरी 2008 – जॉर्ज क्लूने संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत बनाये गये।

18 जनवरी 2008 – मुख्यमंत्री मायावती की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में निजी विश्वविद्यालय खोलने के लिए दिशा-निर्देशों की मंजूरी प्रदान की गयी।

18 जनवरी 2008 – दक्षिणी कोलम्बिया स्थित एक ज्वालामुखी फटा।

18 जनवरी 2009 – ‘द्वितीय प्रशासनिक सुधार आयोग’ ने अपनी सिफ़ारिशें सरकार को पेश कीं।

18 जनवरी 2009 – सौरभ गांगुली को ‘बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन’ ने सोने के बैट से सम्मानित किया।

18 जनवरी 2019 – नई दिल्ली – कोलेजियम ने हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए कई नामों पर किया विचार, तीन को मंजूरी।

18 जनवरी 2019 – न्यायमूर्ति माहेश्वरी, न्यायमूर्ति खन्ना ने सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में शपथ ली ।

18 जनवरी 2019 – क्रिकेट : धौनी और जाधव की बदोलत भारत की आस्ट्रेलिया पर ऐतिहासिक जीत।

18 जनवरी 2020 – रोम रैंकिंग सीरीज़ में विनेश फोगाट ने स्‍वर्ण पदक जीता।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)