18 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 18 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1612 – मुगल बादशाह शाहजहां ने मुमताज से निकाह किया।
1738 – मैड्रिड में रियल अकादमी डे ला हिस्टोरिया की स्थापना की गयी (“रॉयल अकादमी ऑफ़ हिस्ट्री”) ।
1809 – पहली बार 2000 गिनीज डेक के घोड़े की दौड़ इंग्लैंड में हुई।
1835 – लॉर्ड मेलबर्न सर रॉबर्ट पील के स्थान पर यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री बने।
1846 – आर.ई.हाउस ने द्वारा टेलीग्राफ टिकर का पेटेंट कराया गया।
1848 – पंजाब में दूसरा आंग्ल-सिख युद्ध समाप्त किया गया।
1859 – वर्ष 1857 विद्रोह के नेता तात्यां तोपे को फांसी दी गयी।
1902 – डेनमार्क पहला देश बना जिसने अपराधियों की पहचान के लिए फिंगरप्रिंट तकनीक को अपनाया।
1906 – सेन फ्रांसिस्को में भूकंप और आग से लगभग 4000 लोगों की मौत हुई।
1917 – महात्मा गांधी ने सत्याग्रह के लिए बिहार के चंपारण का चयन किया और वही से सत्याग्रह की शुरुआत की।
1924 – सिमन एंड शूस्टर की पहली क्रॉसवर्ड पजल बुक प्रकाशित हुई।
1930 – क्रांतिकारी मास्टर दा व इंडियन रिपब्लिकन आर्मी ने चिटगांव शास्त्रागार पर धावा बोला।
1948 – नीदरलैंड के हेग में अंतरराष्ट्रीय न्यायालय का गठन हुआ।
1950 – विनोबा भावे ने आंध्र प्रदेश (अब तेलंगाना) के पचमपल्ली गाँव से भूदान आंदोलन की शुरुआत की।
1955 – बांडुंग में अफ़्रीकी-एशियाई सम्मेलन का आयोजन किया गया।
1971 – सम्राट अशोक नामक देश का पहला जंबो जेट विमान 747 मुंबई में उतरा।
1980 – जिंबाब्वे ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिलने की घोषणा की।
1991 – केरल भारत का पहला पूर्ण साक्षर राज्य घोषित हुआ।
1994 – वेस्टइंडीज के बल्लेबाज़ ब्रायन लारा ने 375 रन बनाकर टेस्ट मैच की एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का विश्व रिकार्ड बनाया।
1996 – काहिरा में अज्ञात हमलावरों ने ग्रीस के 17 टूरिस्टों और उनके स्थानीय गाइड को गोलियों से भून दिया।
1996 – ज़ायोनी शासन की वायु सेना ने दक्षिणी लेबनान के क़ाना गांव में संयुक्त राष्ट्र संघ की शांति सेना के ठिकाने पर बमबारी की।
2001 – भारतीय सीमा में घुस आई बांग्लादेश की सेना की गोलीबारी से भारत के 16 जवान शहीद।
2002 – 1973 से इटली में निवास कर रहे अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व शासक मोहम्मद जहीर शाह काबुल लौटे।
2005 – भारत मुम्बई स्थित जिन्ना हाउस पाकिस्तान को देने पर सहमत।
2006 – राबिन हुड का शहर नाटिंघम लूटग्रस्त शहर घोषित।
2008 – इंफोसिस टैक्नोलाजी ने विकास एवं मरम्मत सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए अमेरिका की कॉनसेको के साथ पाँच वर्ष के लिए क़रार किया।
2008 – अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने जानलेवा इंजेक्शन के ज़रिये सज़ा-ए-मौत को वैध ठहराया।
2008 – आईपीएल के पहले सीजन का पहला मैच बेंगलुरु में खेला गया था।
2008 – पाकिस्तान ने भारतीय क़ैदी सबरजीत सिंह की फ़ांसी की सज़ा को एक महीने के लिए टाला।
2008 – भारत और मैक्सिको ने नागरिक उड्डयन व ऊर्जा के क्षेत्र में नये समझौते किए।
2013 – इराक की राजधानी बगदाद में बम धमाकों से 27 की मौत हुई और 65 घायल हुए।
2014 – माउंट एवरेस्ट में आए हिमस्खलन से नेपाल के 12 पर्वतारोहियों की मौत हुई।
2019 – भारत सरकार ने जम्‍मू-कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा से होने वाला व्‍यापार स्‍थगित किया।
2019 – बजरंग पूनिया ने कुश्‍ती के 65 किलोग्राम की फ्री स्‍टाइल रैंकिंग में फिर पहला स्‍थान हासिल किया।
2020 – अखिल भारतीय टेनिस संघ (एआइटीए) खेल मंत्रलय के निर्देश पर आजीवन अध्यक्ष, आजीवन उपाध्यक्ष और आजीवन सलाहकार जैसे मानद पदों को खत्म करने पर सहमत हो गया।
2020 – कोविड-19 के संदर्भ में ग्रामीण डाक सेवक सहित सभी डाक कर्मचारियों को 10 लाख रुपये का मुआवजा देने का फैसला किया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)