17 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 17 जून का इतिहास एवं महत्वपूर्ण घटनाएँ

  • 1397 – डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
  • 1609 – नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
  • 1734 – फ्रांसीसी सैनिकों ने राइन में फिलिप्सबर्ग पर कब्जा किया।
  • 1745 – अमेरिकी उपनिवेशों ने लुईबॉर्ग, फ़्रैंक से केप ब्रेटन द्वीप को कैप्चर किया।
  • 1756 – नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता (अब कोलकाता) पर आक्रमण किया।
  • 1773 – कूकाका, कोलम्बिया की स्थापना जुआना रंगेल डी कुएल्रर द्वारा की गई।
  • 1775 – बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
  • 1799 – नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
  • 1856 – रिपब्लिकन पार्टी ने अपना पहला राष्ट्रीय सम्मेलन फिलाडेल्फिया में किया।
  • 1885 – फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
  • 1898 – अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
  • 1917 – महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
  • 1936 – हेनरिक हिमलर को जर्मन पुलिस का प्रमुख नियुक्त किया गया।
  • 1938 – जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
  • 1950 – मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
  • 1963 – अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
  • 1967 – चीन, हाइड्रोजन बम से संपन्न दुनिया का चौथा देश बना।
  • 1970 – शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
  • 1974 – ब्रिटेन की संसद में एक बम धमाके में 11 लोग घायल हुए।
  • 1981 – मिस्र के काहिरा में मुस्लिमों और इसाईयों के बीच संघर्ष में 14 लोग मारे गये।
  • 1985 – जॉन हेन्ड्रिक्स ने संयुक्त राज्य अमेरिका में डिस्कवरी चैनल शुरू किया।
  • 1994 – शिकागो में फीफा विश्वकप फुटबाल की शुरुआत हुई।
  • 1994 – उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
  • 1999 – विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच मैच टाई रहा। ग्रुप चरण में रन रेट बेहतर होने के कारण ऑस्ट्रेलिया फाइनल में पहुंचा।
  • 1999 – लेकेव जुमा द. अफ़्रीका के उपराष्ट्रपति नियुक्त।
  • 1999 – कारगिल में चल रहे युद्ध के मद्देनजर आई.एस.आई. द्वारा कारगिल जेहाद फ़ंड की स्थापना।
  • 2001 – नेपाल शाही परिवार हत्या प्रकरण में डॉक्टर ने कहा कि दीपेन्द्र के ख़ून में शराब का अंश नहीं था।
  • 2002 – कराची में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पुन: खोला गया।
  • 2003 – फ़्रांस में 165 ईरानी आतंकवादी गिरफ़्तार।
  • 2004 – मंगल पर पृथ्वी की चट्टानों से मिलते-जुलते पत्थर मिले। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
  • 2004 – बगदाद में सेना की भर्ती केन्द्र पर विस्फोट में 42 मरे तथा 127 घायल।
  • 2008 – देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
  • 2008 – रूस ने 2012 तक अपने विनाशकारी रासायनिक हथियारों का जखीरा नष्ट करने की दिशा में क़दम बढ़ाया।
  • 2008 – कनाडा सरकार ने तमिल वर्ल्ड मूवमेंट संगठन को आतंकवादी समूहों की सूची में डाला।
  • 2012- साइना नेहवाल तीसरी बार इंडोनेशिया ओपन चैंपियन बनीं।
  • 2015 – अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना के एक चर्च में बंदूकधारी ने नौ लोगों की हत्या की।
  • 2019 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने पहली बार भारतीय स्कूली छात्रों के लिए दो सप्ताह के प्रशिक्षण के लिए अपनी प्रयोगशालाएँ खोली ।
  • 2019 – डेनमार्क की इंगेर एंडरसन को संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम का कार्यकारी निदेशक नियुक्त किया गया।
  • 2020 – अमेरिका ने सीरिया पर अभी तक के सबसे बड़े प्रतिबंध लगाए।
  • 2020 – भारत 8वीं बार संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (United Nations Security Council) का अस्थाई सदस्य चुन लिया गया। वोटिंग में महासभा के 193 देशों ने हिस्सा लिया, जिसमें 184 देशों ने भारत का समर्थन किया।

अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)