16 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 16 अप्रैल का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1746 – जैकोबेट राइजिंग 1745 ( कल्लोडेन की लड़ाई, ब्रिटिश मिट्टी पर आखिरी लड़ाई ) क्यूम्बरलैंड के राजा के तहत रॉयलस्ट सैनिकों ने याकूब की सेना को हराया।
1780 – म्यूनस्टर विश्वविद्यालय की , नॉर्थ राइन-वेस्टफेलिया, जर्मनी में स्थापना की गई।
1797 – ब्रिटिश रॉयल नेवी में स्पिटहेड और नॉर्थ विद्रोह शुरू हुआ।
1853 – भारत की पहली रेल बम्बई के विक्टोरिया टर्मिनस स्टेशन से ठाणे के बीच चली। इस ट्रेन की 14 बोगियों में 400 यात्रियों ने सवारी की।
1900 – अमेरिकी डाक कार्यालय ने पोस्टेज स्टांप की किताब जारी की।
1917 – पेट्रोग्राड में रूसी सैनिकों का विद्रोह, रूस में अस्थायी सरकार का गठन, जार निकोलस द्वितीय द्वारा सिंहासन एवं देश का त्याग।
1919 – जलियांवाला बाग हत्याकांड में मरने वालों को श्रद्धांजलि देने को गांधी जी ने उपवास की घोषणा की।
1922 – जर्मनी-रूस के बीच इटली में एक समझौता हुआ जिसे Treaty of Rapallo कहा जाता है। यह समझौता दोनों देशों में डिप्लोमेटिक रिश्ते सुधारने के लिए और आपसी सहयोग के लिए किया गया था।
1925 – बुलगारिया के सोफिया शहर स्थित चर्च पर हुए हमले में 150 लोगों की मौत हुई।
1945 – सोवियत पनडुब्बी के कारण जर्मनी का रिफ्यूजी जहाज डूबा। जिसमें 7000 लोगों की मौत हुई।
1945 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अमेरिकी सेना जर्मनी के नुरेम्बर्ग इलाके में घुसी।
1945 – रेड आर्मी ने बर्लिन की लड़ाई शुरू की।
1964 – ब्रिटेन के चर्चित अपराधों में शामिल ‘द ग्रेट ट्रेन रॉबरी’ के लिए 12 लोगों को 307 साल की सजा सुनाई गई।
1970 – यूरोपीय देश फ्रांस में बर्फीले तूफान से 70 लोगों की मौत हुर्इ।
1972 – अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने अपोलो 16 का फ्लोरिडा से सफल परीक्षण किया।
1978 – ओडिशा में आए चक्रवती तूफान आने 180 लोगों की मौत हो गई।
1988 – ख़लीलुल वज़ीर नामक विख्यात फ़िलिस्तीनी संघर्षकर्ता की ज़ायोनी शासन के लोगों ने टयूनिशिया में हत्या कर दी। वे बड़े ही देशभक्त फ़िलिस्तीनी थे।
1992 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति नजीबुल्लाह ने अपना इस्तीफा दिया।
1997 – मक्के से 10 किलोमीटर दूर मेना में एक गैस सेलेन्डर फटने से भीषण आग लग गयी जिसके परिणाम स्वरूप 343 हाजी शहीद और 1290 घायल हुए।
1999 – पाकिस्तान ने भारत को हराकर कोका कोला कप त्रिकोणीय टूर्नामेंट (शारजाह) जीता।
1999 – न्यू माइक्रोव नामक सबसे बड़े आकार के जीवाणु का सं.रा. अमेरिका में पता चला ।
1999 – अद्वैलाजीज बोतेफ़्लिका अल्जीरिया के नये राष्ट्रपति बने।
2002 – दक्षिण कोरिया में विमान दुर्घटना में 120 मरे।
2004 – भारत में रावलपिंडी में तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को हराकर दोनों देशों के बीच आयोजित शृंखला 2-1 से जीती।
2008 – उत्तर प्रदेश में लोकसभा के पाँच सीटों (आजमगढ़, खलीलाबाद, बिलग्राम, कुरनैलगंज तथा मुरादाबाद) के लिए हुए उप चुनाव में बसपा के प्रत्याशी विजयी रहे।
2008 – सार्वजनिक क्षेत्र के पावर फायनान्स कार्पोरेशन (पीएफसी) ने वर्ष 2007-08 में 1209 करोड़ का शुछ मुनाफ़ा अर्जित करने के साथ ही चाजू वित्त वर्ष में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 69,498 करोड़ रुपये आवंटित करने की घोषणा की।
2008 – लेसेस्टर सिटी काउंसिल (लंदन) ने इस बहुसांस्कृतिक शहर में भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा लगाने को मंजूरी प्रदान की।
2010 – ब्रिक सम्मेलन के बाद जारी साझा बयान में ब्रिक के सदस्य राष्ट्रों ब्राजील, रूस, भारत एवं चीन के नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र (यूएन) में भारत-ब्राजील की महत्त्वपूर्ण भूमिका और प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाले सुधार पर बल दिया।
2012 -सीरिया के संघर्ष में 55 लोगों की मौत।
2013 – ईरान में भूकंप से 37 मरे।
2013- भारतीय रेल 160 साल की हुई।
2013 – गूगल (google) ने अपना डूडल (लोगो) भारत की पहली यात्री रेल को समर्पित किया है। इस लोगो में धुआं उड़ाती रेलगाड़ी खजूर के पेड़ों से घिरे रेलमार्ग पर चलती दिख रही है और इन दोनों का मेल गुंबद और मीनार से बने महल जैसा लग रहा है।
2019 – उच्‍चतम न्‍यायालय ने मुस्लिम महिलाओं को नमाज के लिए मस्जिद में प्रवेश की अनुमति देने की याचिका पर केन्‍द्र सरकार से जवाब मांगा।
2019 – पाकिस्‍तान में आंधी-तूफान और भारी बारिश से 26 लोग मरे।
2020 – दक्षिण कोरिया में राष्ट्रपति मून-जेई-इन की वामपंथी झुकाव वाली डेमोक्रेटिक पार्टी ने संसदीय चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)