16 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 16 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1757 – ऑस्ट्रिया की सेना ने जर्मनी की राजधानी बर्लिन पर कब्जा किया।
▪️1793 – फ्रांस की क्रांति के बाद रानी मैरी एंटोनियेट को त्वरित सुनवाई के बाद मौत की सजा दी गई।
▪️1868 – डेनमार्क ने निकोबार द्वीप समूह पर अपने सभी अधिकार ब्रिटेन को बेचने की घोषणा की।
▪️1905 – लार्ड कर्जन द्वारा बंगाल का प्रथम विभाजन।
▪️1915 – ब्रिटेन ने बुल्गारिया के ख़िलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1939 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी ने ब्रिटिश क्षेत्र पर पहला हमला किया।
▪️1945 – संयुक्त राष्ट्र संघ के अनुषांगिक संगठन खाद्य एवं कृषि संगठन की स्थापना की गई।
▪️1946 – नोरेनबर्ग न्यायालय के फ़ैसले के अनुसार जर्मनी के 9 नाज़ी नेताओं को युद्ध अपराध के दोष में मृत्यु दंड दिया गया।
▪️1951 – पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री लियाकत अली खान की रावलपिंडी में गोली मारकर हत्या की गई।
▪️1959 – राष्ट्रीय महिला शिक्षा परिषद की स्थापना।
▪️1964 – चीन ने अपना पहला परमाणु विस्फोट किया।
▪️1968 – हरगोविंद खुराना को चिकित्सा के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
▪️1984 – दक्षिण अफ्रीका के सामाजिक कार्यकर्ता डेसमंड टुटु को शांति के लिये नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया।
▪️1996 – ग्वाटेमाला की राजधानी ग्वाटेमाला सिटी में फुटबाॅल मैच के दौरान स्टेडियम में क्षमता से अधिक लोगों के पहुंचने के कारण मची भगदड़ में 84 लोगों की मौत,180 से अधिक घायल।
▪️2002 – 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
▪️2003 – मलयाली फ़िल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ़्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘कमांडर आफ़ द आर्डर ऑफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स’ दिया गया।
▪️2012 – सौर मंडल के बाहर एक नये ग्रह ‘अल्फा सेंचुरी बीबी’ का पता चला।
▪️2019 – विश्व खाद्य दिवस के अवसर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने खाद्य सुरक्षा मित्र योजना ईट राइट जैकेट और ईट राइट झोला की शुरुआत की।
▪️2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्‍द्र मोदी ने खाद्य और कृषि संगठन की 75वीं वर्षगांठ पर 75 रुपये का सिक्‍का जारी किया।
▪️2020 – कोलकाता के गणेश चंद्र एवेन्यू में पांच मंजिला इमारत में लगी आग से 12 वर्षीय एक लड़के सहित दो लोगों की मौत हो गई।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)