15 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 15 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1588 – इंग्लिश चैनल में ब्रिटिश नौसेना और स्पेन की नौसेना के मध्य युद्ध छिड़ गया।
▪️1662 – किंग चार्ल्स द्वितीय ने लंदन में रॉयल सोसायटी काे अधिनियमित किया।
▪️1795 – ‘ला मारसेइलेसी’ को फ्रांस का राष्ट्रीय गान घोषित किया गया।
▪️1857 – 1857 के भारतीय विद्रोह: कानपुर में दूसरा नरसंहार हुआ।
▪️1864 – अमेरिका में कैदियों से भरी हुई एक यात्री ट्रेन एक कोयला ट्रेन से टकरा गयी जिससे उसमें सवार 955 में से 65 लोग मारे गये और 109 घायल हो गये।
▪️1867 – सैन फ्रांसिस्को मर्चेंट एक्सचेंज खोला गया।
▪️1904 – अमेरिका के लॉस एंजिल्स में पहला बौद्ध मंदिर बना।
▪️1910 – एमिल क्रे​पलिन ने एलॉइस अल्जाइमर के नाम पर अल्जाइमर बीमारी का नाम दिया।
▪️1910 – कार्लोस यूगेनिओ रेस्ट्रेपो को कोलंबिया का राष्ट्रपति चुना गया।
▪️1916 – दुनिया की सबसे बड़ी एयरोस्पेस कंपनी बोइंग शुरू हुई।
▪️1918 – मार्ने की दूसरी लड़ाई: युद्ध एक जर्मन हमले के साथ नदी मार्ने के पास शुरू हुआ।
▪️1923 – इटली की संसद ने नया संविधान स्वीकार किया।
▪️1926 – बॉम्बे (अब मुम्बई) में पहली मोटरबस सेवा की शुरुआत हुई।
▪️1927 – वियना नरसंहार: ऑस्ट्रियाई पुलिस ने 89 प्रदर्शनकारियों की हत्या की।
▪️1932 – अमेरिका के 31वें राष्ट्रपति हूवर ने अपने वेतन में 15 प्रतिशत कटौती की।
▪️1944 – दूसरे विश्व युद्ध के दौरान अमरीकी सेना ने जापान पर व्यापक स्तर पर बमबारी आरम्भ की।
▪️1948 – अमेरिका के राष्ट्रपति हैरी एस टूमैन दूसरे कार्यकाल के लिए निर्वाचित हुए।
▪️1955 – प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने देश के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु को सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न देने की घोषणा की।
▪️1959 – संयुक्त राज्य अमेरिका के इस्पात उद्योग के खिलाफ एक हड़ताल हुई।
▪️1961 – स्पेन ने पुरुषों और महिलाओं के लिए समान अधिकारों को स्वीकार किया।
▪️1962 – अल्जीरिया अरब लीग का हिस्सा बना।
▪️1968 – अमेरिका और तत्कालिन सोवियत संघ के बीच वाणिज्यिक विमान सेवा की शुरुआत हुई।
▪️1970 – डेनमार्क ने इटली को 2-0 से हराकर पहला महिला विश्व कप फुटबॉल जीता।
▪️1979 – भारत के प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
▪️1986 – महिला क्रिकेटर संध्या अग्रवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 190 रन बनाकर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
▪️1991 – अमेरिकी सैनिकों ने उत्तरी इराक को छोड़ा।
▪️1996 – प्रिंस चार्ल्स और डायना ने अपने तलाक के लिए आवेदन किया।
▪️1997 – इटली के मशहूर फैशन डिजाइनर गिएनी वरसाचे की गोली मारकर हत्या हुई।
▪️1999 – चीन द्वारा न्यूट्रान बम की क्षमता हासिल करने की स्वीकारोक्ति।
▪️2000 – सिएरा लियोन में सैन्य कार्यवाही द्वारा सभी भारतीय सैनिक बंधक मुक्त।
▪️2002 – अमेरिकी पत्रकार डेनियल पर्ल के हत्यारे उमर शेख़ को पाकिस्तानी अदालत द्वारा मौत की सज़ा सुनाई गई।
▪️2004 – माओवादियों से वार्ता में नेपाल के प्रधानमंत्री ने विदेशी मध्यस्थता मंजूर की।
▪️2005 – श्रीलंका के सुप्रीम कोर्ट ने सुनामी राहत सामग्री बंटवारे विषयक सरकार-लिट्टे समझौते को निलम्बित किया।
▪️2008 – नेपाल में दोनों प्रमुख वामपंथी दलों के बीच देश के प्रथम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद पर नियुक्तियाँ तथा नई सरकार के गठन पर सहमति बनी।
▪️2011 – भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने पीएसएलवी सी-17 के जरिए जीसैट-12 ए का श्रीहरिकोटा से सफल प्रक्षेपण किया।
▪️2019 – कलराज हिमाचल के और देवव्रत गुजरात के राज्यपाल बने।
▪️2020 – अशोक लवासा को एशियाई विकास बैंक के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया।
▪️2020 – ट्यूनीशिया के प्रधानमंत्री ने हितों के टकराव के मुद्दे पर अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
▪️2020 – गुजरात की टेक्सटाइल आर्ट फॉर्म ‘माता नी पछेड़ी’ को भौगोलिक संकेतक टैग हेतु आवेदन पंजीकृत किया गया।
▪️2020 – भारत और भूटान के बीच एक नया अस्थायी वैकल्पिक व्यापार मार्ग कोविड महामारी को दृष्टिगत रखते हुए खोला गया।
▪️2020 – भारत और यूरोपीय संघ के बीच वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए 15वां शिखर सम्‍मेलन संपन्‍न हुआ।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)