15 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 15 अगस्त का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1519 – पनामा शहर बनाया गया।
▪️1772 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने जिलों में अलग दीवानी और फौजदारी अदालतों के गठन का निर्णय लिया।
▪️1848 – डेंटल चेयर को एम वाल्डो हेनचेट द्बारा पेटेंट कराया गया।
▪️1854 – ईस्ट इंडिया रेलवे ने कलकत्ता से हुगली के बीच 37 किलोमीटर की दूरी में पहली यात्री ट्रेन चलायी। हालांकि इसका आधिकारिक तौर पर उद्घाटन 1885 में किया गया।
▪️1907 – इंडियन बैंक: स्वदेशी आंदोलन के अंश के रूप में 15 अगस्त को इसकी स्थापना हुई।
▪️1914 – पनामा नहर को व्यावसायिक यातायात के लिए औपचारिक रूप से खोला गया।
▪️1947 – स्वतंत्रता दिवस: भारत को अंग्रेज़ों से स्वतंत्रता प्राप्त हुई। यह भारत का एक राष्ट्रीय त्यौहार बना। पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। रक्षा वीरता पुरस्कार-परमवीर चक्र, महावीर चक्र और वीर चक्र स्थापित किया गया।
▪️1947 – युगवाणी (पत्रिका) – देहरादून (उत्तराखण्ड) से प्रकाशित होने वाली मासिक पत्रिका जो आरंभ में एक पाक्षिक समाचार पत्र के रूप में प्रकाशित हुआ था और कालान्तर में पहाड़ का प्रमुख साप्ताहिक समाचार पत्र बना।
▪️1950 – भारत में 8.6 के तीव्रता वाले भूकम्प के कारण 20 से 30 हजार लोग मारे गये।
▪️1962 – पूर्वी जर्मन श्रमिकों ने बर्लिन की दीवार का निर्माण शुरू।
▪️1971 – बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ।
▪️1972 – पोस्टल इंडेक्स नंबर अर्थात पिन कोड लागू किया गया।
▪️1975 – बांग्लादेश में सैनिक क्रान्ति, मुजीबुर्रहमान की हत्या तथा खोंडेकर मुश्ताक अहमद के नेतृत्व में नयी सरकार का गठन।
▪️1979 – फ़रीदाबाद – हरियाणा का 12वाँ ज़िला बना।
▪️1982 – राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया।
▪️1989 – क्लार्क ने दक्षिण अफ़्रीका के राष्ट्रपति पद की शपथ ग्रहण की।
▪️1990 – जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया।
▪️1994 – सूडान के खार्तूम में आतंकवादी कार्लोस पकड़ा गया।
▪️1998 – उत्तरी आयरलैंड में ओमाग द्वारा की गई बमबारी में 29 लोग मारे गये और 220 अन्य घायल हुए।
▪️2000 – उत्तर एवं दक्षिण कोरिया के बिछड़े नागरिक आपस में मिले।
▪️2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केन्द्र को बन्द किया।
▪️2004 – लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने।
▪️2007 – दक्षिण अमेरिकी देश पेरु के मध्य तटीय इलाके में 8.0 तीव्रता के भूकंप से 500 से ज्यादा लोगों की मौत और कई लोग बेघर हुए।
▪️2008 – स्वतन्त्रता दिवस के मौके पर राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतन्त्रता सेनानी ‘शहीद भगत सिंह’ की प्रतिमा का अनावरण किया।
▪️2009 – जर्मनी के बर्लिन में एथलेटिक्स ओपन का 12वां विश्व चैंपियनशिप शुरू किया गया।
▪️2019 – हर्षद पांडुरंग ठाकुर को राष्ट्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण संस्थान का निर्देशक नियुक्त किया गया।
▪️2019 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टॉफ पद के सृजन की व देश के सभी घरों को पाइप के द्वारा जल उपलब्ध करवाने के लिए “जल जीवन मिशन” की घोषणा की।
▪️2020 – मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल के शौर्य स्मारक में 37 फुट ऊंची भारत माता की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया।
▪️2020 – महेंद्र सिंह धोनी व सुरेश रैना ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया।
▪️2020 – अमरीका में न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक टाइम्स स्क्वायर में पहली बार, भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तिरंगा फहराया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)