14 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 14 मार्च का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1647 – बावारिया, कॉलोन, फ्रांस और स्वीडन ने 30 साल चले युद्ध के बाद संघर्ष विराम संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1653 – नीदरलैंड के कमांडर जोहान वान गैलेन ने एंग्लो-डच युद्ध में ब्रिटिश बेड़े को हराया।
▪️1728 – जीन-जैकस रूसो ने पहली बार जिनेवा को छोड़ा।
▪️1794 – एली ह्विटनी ने कॉटन गिन मशीन का पेटेंट कराया जो अमेरिकी कपास उद्योग के लिए बडी क्रांतिकारी साबित हुई।
▪️1800 – कार्डिनल बार्ना चियारामोंटी पायस VII को 251वें पोप के रूप में 21 मार्च को वेनिस में ताज पहनाया गया।
▪️1826 – पनामा में दक्षिण अमेरिकी राज्यों की जनरल कांग्रेस की बैठक हुई थी।
▪️1834 – जॉन हेर्सल ने अब सितारों के खुले समूह को पता लगाया, जो अब एनजीसी 3603 के रूप में जाना जाता है, केप ऑफ गुड होप से देख सकते है।
▪️1879 – बुद्धि के धनी अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म जर्मनी के उल्म शहर में एक मध्यवर्गीय परिवार में हुआ।
▪️1912 – इटली के राजा विट्टोरियो इमैनुअल तृतीय जानलेवा हमले में घायल हुए।
▪️1917 – चीनी गणराज्य ने जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किया।
▪️1914 – सर्बिया और तुर्की ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️1926 – लातिन अमेरिकी देश कोस्टारिका में रेल हादसे में 248 लोगों की मौत हुई और 93 घायल हुए।
▪️1931 – भारत की पहली बोलती फिल्म आलमआरा का बॉम्बे (अब मुम्बई) में प्रदर्शन हुआ।
▪️1954 – डीन बीन फ़ू युद्ध आरंभ हुआ जिसने भारत और चीन में फ़्रांस के अतिक्रमणकारी सैनिकों के भविष्य का निर्धारण किया।
▪️1955 – राजकुमार महेंद्र नेपाल के राजा बने।
▪️1960 – ब्रिटेन के चेशायर में मौजूद एक पृथ्वी से 407000 मील दूर अन्तरिक्ष में मौजूद एक अमरीकी उपग्रह से समपर्क बना कर विश्व रिकॉर्ड बनाया।
▪️1965 – इजरायली मंत्रिमंडल ने पश्चिमी जर्मनी के साथ राजनयिक संबंध बहाल करने पर सहमति दी।
▪️1983 – तेल उत्पादक देशों के समूह ओपेक ने 23 साल में पहली बार तेल कीमतों में कटौती की।
▪️1987 – फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रान्ति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
▪️1988 – गणित प्रेमियों के लिए खास दिन ‘पाई डे’ पहली बार मनाया गया।
▪️1989 – दक्षिण अफ़्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
▪️1990 – श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
▪️1993 – आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज रिकी पोंटिग ने 18 वर्ष की आयु में तस्मानिया के लिये खेलते हुये दो शतक जड़े।
▪️1998 – सोनिया गांधी पहली बार कांग्रेस अध्यक्ष बनी।
▪️1999 – स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
▪️2000 – मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नये प्रधानमंत्री बने।
▪️2001 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई।
▪️2001 – रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
▪️2002 – सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
▪️2004 – चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
▪️2007 – कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति हुई।
▪️2008 – विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी ‘क्रेग एण्ड डेरिकार’ का अधिग्रहण किया।
▪️2008 – पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह-चेयरमैन आसिफ़ अली जरदारी को पाकिस्तान में घूंसखोरी के आरोपों से बरी किया गया।
▪️2019 – आबु धाबी में विश्‍व विशेष ओलंपिक खेल 2019 शुरू।
▪️2019 – मुंबई फुटओवर ब्रिज हादसाः दो महिलाओं समेत पांच की मौत, 29 घायल।
▪️2019 – सेना की बढ़ी ताकत, मैन पोर्टेबल ऐंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल का हुआ सफल परीक्षण।
▪️2019 – करतारपुर कॉरिडोरः सकारात्मक रही भारत-पाक वार्ता, कई मुद्दों पर बनी सहमति।
▪️2020 – राष्‍ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्‍थान, पुणे ने कोविड-19 के 11 प्रकार के संक्रमणों की पहचान की व सरकार ने फेसमास्‍क और हैण्‍ड सैनिटाइजर आवश्‍यक वस्‍तुएं घोषित की।
▪️2020 – तमिलनाडु के कुडनकुलम परमाणु विद्युत परियोजना की दूसरी इकाई में उत्‍पादन फिर से शुरू हुआ।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)