11 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 11 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

11 जनवरी 1325 – आज़टेक शासन श्रृंखला के अंतिम शासक ने मेक्सिको नगर की आधारशिला रखी।

11 जनवरी 1569 – इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारम्भ हुआ।

11 जनवरी 1613 – मुगल सम्राट जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की इजाजत दी।

11 जनवरी 1681 – ब्रैडेनबर्ग और फ़्राँस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।

11 जनवरी 1709 – कोले सिबर का प्ले “राइवल फूल्स” का लंदन में प्रीमियर किया गया।

11 जनवरी 1753 – स्पेन नरेश जोकिन मुरात ने नेपोलियन बोनापार्ट का साथ छोड़ दिया।

11 जनवरी 1759 – अमेरिका के फिलाडेल्फिया में पहली जीवन बीमा कंपनी की शुरूआत हुई।

11 जनवरी 1775 – फ्रांसिस साल्वाडोर अमेरिका में कार्यालय के लिए चुने गए पहले ज्यूली बने।

11 जनवरी 1779 – चिंग थांग खोंबा मणिपुर के राजा बने।

11 जनवरी 1787 –  विलियम हर्शल ने तीतनिया और ओबर्नोन, यूरेनस के दो चंद्रमाओं का पता लगाया।

11 जनवरी 1805 – अमेरिका के मिशिगन राज्य का गठन हुआ।

11 जनवरी 1849 – एलिजाबेथ ब्लैकवेल अमेरिका में चिकित्सा डिग्री की हासिल करने वाली पहली महिला बनीं।

11 जनवरी 1866 – इंग्लैंड में तूफान की चपेट में आकर ‘स्टीमर लंदन’ के डूबने से लगभग 220 लोगों की मौत हुई।

11 जनवरी 1879 – दक्षिण अफ्रीका के जुलु समुदाय ने अंग्रेजों के खिलाफ जंग की शुरुआत की।

11 जनवरी 1922 – डायबटीज के मरीजों को पहली इंसुलिन दी गई।

11 जनवरी 1923 – प्रथम विश्व युद्ध की क्षपि-पूर्ति देने के लिए बाध्य करने के उद्देश्य से ब्रिटेन के विरोध के बावजूद फ्रांस और बेल्जियम के सैनिकों ने जर्मनी के रूर क्षेत्र पर कब्जा कर लिया।

11 जनवरी 1942 – जापान ने द्वितीय विश्व युद्ध में मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर पर कब्जा किया।

11 जनवरी 1943 – ब्रिटेन और अमेरिका ने चीनी क्षेत्र में अपना दावा वापस ले लिया।

11 जनवरी 1945 – यूनानी गृहयुद्ध में संघर्ष विराम हुआ।

11 जनवरी 1955 – भारत में अख़बारी काग़ज़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।

11 जनवरी 1962 – पेरू के उत्तर पश्चिम हिस्से में बर्फीले तूफान और चट्टान खिसकने से लगभग 2,000 लोगों की मौत हुई।

11 जनवरी 1966 – रियो डी जनेरियो में बारिश के बाद हुए भूस्खलन में 550 लोग मारे गए।

11 जनवरी 1970 – अलग हुआ बियाफ्रा राज्य नाईजीरियाई सरकार के हमले को नहीं झेल पाया और आत्म समर्पण कर दिया।

11 जनवरी 1972 – पूर्वी पाकिस्तान बांग्लादेश के रूप में स्वतंत्र देश बना और बंगलादेश में अबू सईद चौधरी पहले राष्ट्रपति व शेख मुजीब उर रहमान पहले प्रधानमंत्री बने।

11 जनवरी 1973 – बांग्लादेश को पूर्वी जर्मनी ने मान्यता प्रदान की।

11 जनवरी 1988 – तत्कालील सोवियत संघ ने सोल ओलंपिक खेलों में भाग लेने की घोषणा की।

11 जनवरी 1991 – अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रपति जॉर्ज बुश सीनियर को इराक पर हमले की इजाजत दी।

11 जनवरी 1993 – सुरक्षा परिषद ने खाड़ी युद्धविराम का उल्लघंन करने के लिए चेतावनी दी।

11 जनवरी 1995 – कार्टहेना, कोलम्बिया में विमान दुर्घटना में 52 व्यक्ति मारे गये।

11 जनवरी 1995 – सोमालिया में दो वर्ष से चल रहे संयुक्त राष्ट्र शांति सैनिक अभियान समाप्त।

11 जनवरी 1998 – अल्जीरिया की सरकार ने दो गांवो पर हुए हमलों के लिए, जिसमें 100 लोगों की हत्या कर दी गई थी, इस्लामी चरमपंथियों को ज़िम्मेदार ठहराया था।

11 जनवरी 1998 – लुईस फ़्रेचेट (कनाडा) सं.रा. संघ की उपमहासचिव नियुक्त।

11 जनवरी 1999 – शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।

11 जनवरी 2001 – भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।

11 जनवरी 2002 – पेट्रोल व डीजल के दामों में कमी। 

11 जनवरी 2002 – ट्राई ने बी.एस.एन.एल. को एस.टी.डी. दरों में कमी की मंजूरी प्रदान की।

11 जनवरी 2004 – अहमदाबाद में हुए बलात्कार कांड का आरोपी दिल्ली के नर्सिंग होम से गिरफ़्तार।

11 जनवरी 2005 – यूक्रेन में दोबारा हुए राष्ट्रपति चुनाव में पश्चिम समर्थक विपक्षी उम्मीदवार विक्टर युश्चेंको विजेता घोषित।

11 जनवरी 2005 – रिलायंस ने बी.एस.एन.एल. को 84 करोड़ रुपये चुकाए।

11 जनवरी 2006 – ओलकलाहोमा राज्य के जंगलों में लगी आग को अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश ने संघीय आपदा की घोषणा की।

11 जनवरी 2008 – कांग्रेस की नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने दूसरे राज्य पुनर्गठन आयोग के गठन की रूपरेखा तैयार की।

11 जनवरी 2008 – संघर्ष विराम बहाल करने की लिट्टे की अपील को श्रीलंकाई सरकार ने ठुकराया।

11 जनवरी 2009 – आईटी कम्पनी सत्यम को बचाने के लिए सरकार ने तीन नामित सदस्यों की नियुक्ति की।

11 जनवरी 2009 – 66वें गोल्डन ग्लोब अवार्ड में स्लमडॉग मिलियनेयर को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का अवार्ड मिला।

11 जनवरी 2009 – अचंता शरत कमल ने 70वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैम्पियनशिप में पुरुष एकल वर्ग का ख़िताब जीता।

11 जनवरी 2010 – भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।

11 जनवरी 2010 – भारत ने बांग्लादेश के साथ पांच समझौतों पर हस्ताक्षर किया जिसमें उसे विकास संबंधी परियोजनाओं के लिए एक अरब डॉलर ऋण देने का वादा शामिल है।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)