11 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जाने 11 अक्टूबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

1521 – पोप लियो दशम ने इंग्लैंड के राजा हेनरी अष्टम को ‘आस्था के रक्षक’ की उपाधि दी।
1737 – कलकत्ता (अब कोलकाता) में सबसे खतरनाक चक्रवात तूफान आया जिसमे लगभग तीन लाख लोगों की मौत हुई। इस पंचांग को सीधे हमसे प्राप्त करने एवं विविध तथा शैक्षणिक खबरों के लिए “हरियाणा एजुकेशनल अपडेट” फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1852 – ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पहले विश्वविद्यालय सिडनी यूनिवर्सिटी की स्थापना हुई।
1862 – वैज्ञानिक थॉमस अल्वा एडिशन ने अपनी पहली खोज, इलेक्ट्रिक वॉइस मशीन का पेटेंट ​हासिल किया।
1869 – अमेरिकी खोजकर्ता थॉमस एडीसन ने अपनी पहली आविष्कार पर एक पेटेंट के लिए आवेदन किया। इस इलेक्ट्रिक मशीन का इस्तेमाल वोटों की गिनती के लिए किया गया था।
1881 – अमेरिकी आविष्कारक डेविड हेंडरसन हॉस्टन ने कैमरों के पहले रोल फिल्म का पेटेंट कराया।
1899 – दक्षिणी अफ़्रीक़ा में बसे हालैंड और ब्रिटेन के गोरों के मध्य भयानक युद्ध आरंभ हुआ।
1932 – न्यूयॉर्क में राजनीतिक अभियान के लिए पहला प्रसारण किया गया।
1939 – अमेरिकी राष्ट्रपति रूजवेल्ट ने अल्बर्ट आइंस्टीन को पत्र लिखकर अमेरिका के परमाणु कार्यक्रम को तेजी से विकसित करने का आग्रह किया।
1956 – कराची टेस्ट मैच में पाकिस्तान के फजल महमूद की घातक गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 80 रन पर ढेर हो गई। फजल ने पारी में छह विकेट लिए।
1968 – अमेरिका का पहला मानवयुक्त ओपोलो मिशन ‘अपोलो 7’ के प्रक्षेपण का कक्षा से पहली बार टेलीविजन प्रसारण किया गया।
1976 – चीन के पूर्व शासक माओ जेडांग की पत्नी जियांग क्विंग को तख्ता पलट की साजिश में गिरफ्तार किया।
1984 – अमेरिकी अंतरिक्ष वैज्ञानिक कैथरीन डी सुलिवन अंतरिक्ष में सैर करने वाली पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनी। वह अंतरिक्ष शटल चैलेंजर पर सवार थीं।
1987 – भारत की शांति सेना ने श्रीलंका में ऑपरेशन पवन की शुरुआत की। यह अभियान लिट्टे का कब्‍जा खत्‍म कर जाफना को मुक्‍त कराने के लिए छेड़ा गया था।
1991 – पूर्व सोवियत संघ की इंटेलीजेन्स संस्था केजीबी ने इस संघ के विघटन से कुछ पहले अपनी सक्रियता समाप्त कर दी। इस संस्था का उद्देश्य कम्युनिस्ट शासन के विरोधियों का सफ़ाया करना था।
1994 – अमेरिका में कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने राज्य में समलैंगिक विरोधी अधिकारों को असंवैधानिक घोषित कर दिया।
2000 – दक्षिण अफ़्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
2001 – त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
2002 – नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
2005 – तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
2007 – ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
2008 – प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगाँव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
2008 – बेल्जियम के एक नेत्रहीन ड्राइवर ने धरती पर सबसे तेज गति से गाड़ी चलाने का नया विश्व रिकार्ड बनाया था।
2019 – दुनिया की पहली क्लोन गाय ‘कागा’ की मौत हो गई। वह 21 साल तीन महीने की थी। कागा की मौत जापान के इशिकावा प्रांत के उसी मवेशी अनुसंधान केंद्र में हुई, जहां जुलाई 1998 में उसका जन्म हुआ था।
2019 – 2019 – इथोपिया के प्रधानमंत्री अबीय अहमद अली को शांति का नोबेल पुरस्कार 2019 के लिए चुना गया।
2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भू-संपत्ति मालिकों को ‘स्वामित्व’ योजना के तहत संपत्ति कार्ड वितरित करने की योजना का शुभारंभ किया।
2020 – भारत के आठ समुद्र तटों को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रमाणन ‘ब्लू फ्लैग’ दिया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)