10 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 10 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1785 – हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
▪️1793 – फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
▪️1799 – फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ।
▪️1847 – आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
▪️1885 – गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
▪️1912 – मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
▪️1918 – जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
▪️1940 – बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
▪️1950 – अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
▪️1951 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
▪️1964 – लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
▪️1970 – चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
▪️1978 – रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
▪️1983 – बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
▪️1986 – बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
▪️1989 – जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
▪️1994 – पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
▪️1994 – ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
▪️1995 – न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
▪️1995 – नाइज़ीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फाँसी दी।
▪️1997 – चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
▪️2000 – गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
▪️2001 – भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
▪️2002 – ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
▪️2004 – झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
▪️2005 – चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
▪️2005 – जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
▪️2006 – कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
▪️2007 – एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
▪️2008 – मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
▪️2008 – भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
▪️2008 – भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीती।
▪️2008 – सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
▪️2012 – तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।
▪️2019 – पश्चिम बंगाल, ओड़िशा और बांग्लादेश में ‘बुलबुल’ चक्रवात, 3 लाख लोग प्रभावित हुए।
▪️2020 – भारत के चुनाव आयोग ने बिहार राज्य के लिए देर रात चुनाव परिणामों की घोषणा की जिसमें एनडीए ने 125 सीटें जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया।
▪️2020 – भारत और मालदीव के बीच विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की मालदीव यात्रा के दौरान चार समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)