10 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 10 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️874 – उत्तरी युरोप के आइसलैंड द्वीप की खोज हुई, नार्वे के शिकारियों ने इस द्वीप की खोज की थी।
▪️1652 – इंग्लैंड ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1741 – डेनमार्क के विटस बेरिग नामक खोजकर्ता ने अलास्का क्षेत्र का पता लगाया।
▪️1800 – भारत में ब्रिटिश सरकार ने फोर्ट विलियम कॉलेज की स्थापना की।
▪️1832 – अमेरिकी राष्ट्रपति एंडू जैक्सन ने दूसरे बैंक को पुन: अधिकार दिए जाने के लिए वीटो किया।
▪️1884 – इंग्लैंड के ओल्ड ट्रेफर्ड में खेले जा रहे प्रथम क्रिकेट टेस्ट मैच का पहला दिन बारिश की भेंट चढ़ा।
▪️1913 – यूरोपीय देश रोमानिया ने बुल्गारिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1923 – यूरोपीय देश इटली में सभी गैर फासीवादी दलों को विलय हुआ।
▪️1924 – डेनमार्क ने ग्रीनलैंड पर कब्जा जमाया।
▪️1925 – सोवियत संघ के आधिकारिक समाचार एजेंसी के तौर पर टीएएसएस की शुरुआत हुई।
▪️1931 – पहली महिला विमान चालक ने संसार का चक्कर लगाने के लिए उड़ान आरंभ की। यह महिला जर्मनी की रहने वाली थी उसका नाम बायनहोज़न था।
▪️1938 – हावर्ड ह्यूज ने 91 घंटे विमान उड़ाने का रिकॉर्ड बनाया था।
▪️1940 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ़्रांस के तत्कालीन प्रधानमंत्री और वरिष्ठ सेनाधिकारी हेनरी पैटन ने जर्मनी से अपने देश की पराजय के बाद सत्ता अपने हाथ में ले ली।
▪️1943 – अमेरिका, ब्रिटिश और कनाडाई सेना ने दूसरे विश्व युद्ध के दौरान सिसली द्वीप पर हमला किया।
▪️1947 – मुहम्मद अली जिन्नाह को ब्रिटिश प्रधानमन्त्री क्लेमेंट अटली ने पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल के रूप में बनाये जाने की सिफारिश की।
▪️1947 – चीन के कैंटोन क्षेत्र में नदी में रेलगाडी गिरने से 200 लोगों की मौत हुई।
▪️1965 – मध्य प्रदेश के ग्वालियर में महिलाओं के पहले एनसीसी कॉलेज की शुरुआत हुई।
▪️1973 – उत्तर अमेरिका महाद्वीप में केरिबियन क्षेत्र में स्थित देश बहामास ने इंग्लैंड से स्वतंत्रता हासिल की और संविधान अंगीकार किया।
▪️1973 – पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
▪️1994 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने इस्तीफा दिया।
▪️1995 – म्यामांर की लोकतंत्र समर्थक असंतुष्ट एवं नज़रबंद नेत्री आंग सान स्यूकी लगभग 6 वर्षों के बाद नज़रबंदी से मुक्त की गयीं।
▪️1997 – फिजी में नये संविधान की मंजूरी के साथ भारतीय समुदाय को राजनीतिक अधिकार मिला।
▪️2001 – श्रीलंका की संसद को राष्ट्रपति चंद्रिका कुमारतुंग ने निलंबित किया।
▪️2005 – अर्जेन्टीना जूनियर विश्वकप हॉकी का नया चैम्पियन बना।
▪️2006 – पाकिस्तान के मुल्तान में विमान दुर्घटना में 45 लोगों की मौत हुई।
▪️2006 – रूस का विद्रोही नेता बसायेव मारा गया।
▪️2006 – इनसैट-4सी भारत का भू-तुल्यकाली उपग्रह था, जिसे प्रमोचक रॉकेट (जीएसएलवी – एफ़ 02), ऑन बोर्ड इन्सैट-4सी सहित, ‘सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र’, श्रीहरिकोटा से प्रमोचित किया गया था।
▪️2007 – पाकिस्तान के इस्लामाबाद में कट्टरपंथियों के गढ़ लाल मस्जिद के नायब इमाम मौलाना अब्दुल रशीद ग़ाज़ी सेना की कार्रवाही में मारे गये।
▪️2008 – भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक सलमान रुश्दी को ‘बेस्ट आफ़ बुकर’ पुरस्कार प्रदान किया गया।
▪️2013 – चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन से 40 लोग मरे।
▪️2015 – बंगलादेश के मैमनसिंह जिले में मुफ्त में बांटे जा रहे कपड़ों को लेने के दौरान मची भगदड़ में 23 लोगों की मौत हो गयी।
▪️2017 – अमरनाथ यात्रा पर हमला हुआ जिसमें 7 श्रद्धालुओं की मृत्यु हुई।
▪️2019 – फ्रांस ने 2020 से हवाई जहाज के टिकटों पर ग्रीन टैक्स लगाने का फैसला किया।
▪️2019 – श्रीलंका विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र में खसरा को समाप्त करने वाला पांचवा देश बन गया।
▪️2019 – विहान नेटवर्क लिमिटेड (VNL) ने डिजिटल गांवों को विकसित करने के लिए वियतनाम के साथ समझौता किया।
▪️2019 – दिल्ली स्थित इंडियन स्पाइनल इंजरी सेंटर (आइएसआइसी) में रोबोट से रीढ़ की हड्डी के पांच सफल ऑपरेशन किए गए।
▪️2020 – पूर्वी लद्दाख से सैनिकों के पूरी तरह पीछे हटने पर चीन और भारत सहमत हुए।
▪️2020 – प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व की बड़ी सौर परियोजनाओं में शामिल रीवा अल्ट्रा मेगा सोलर परियोजना राष्ट्र को समर्पित की।
▪️2020 – चीन के ‘कुइझोउ-11 (केजेड -11)’ रॉकेट का पहला प्रक्षेपण असफल हुआ।
▪️2020 – तुर्की के हागिया सोफिया म्यूजियम को मस्जिद में बदल दिया गया।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)