10 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 10 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

10 जनवरी 1616 – ब्रिटिश राजदूत सर थॉमस रो ने अजमेर में जहांगीर से मुलाकात की।

10 जनवरी 1623 – इटली के वेनीज़ नगर में गाज़ेट नामक विश्व का पहला समाचार पत्र प्रकाशित हुआ।

10 जनवरी 1731-  चार्ल्स फर्नाइस को पीयाकेन्ज़ा का राजा बनाया गया।

10 जनवरी 1824 – ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोज़फ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है।

10 जनवरी 1836 – प्राेफेसर मधुसूदन गुप्ता ने अपने चार छात्रों के साथ मिल कर पहली बार मानव शरीर काछ विच्छेदन कर आंतरिक संरचना का अध्ययन किया।

10 जनवरी 1838 – लंदन का लॉयड की कॉफी हाउस और रॉयल एक्सचेंज आग द्वारा नष्ट हो गया।

10 जनवरी 1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुँची।

10 जनवरी 1863 – लंदन में विश्व की पहली भूमिगत रेल की सेवा शुरू।

10 जनवरी 1910 – पहली एयर मीट हुई।

10 जनवरी 1912 – ब्रिटिश नरेश जार्ज पंचम और रानी मैरी ने भारत छोड़ा।

10 जनवरी 1916 – प्रथम विश्व युद्ध के दौरान रूस ने ओटोमन साम्रज्य काे हराया।

10 जनवरी 1920 – जेनेवा में लीग आफ नेशन्स ने औपचारिक रुप से अपना कार्य आरंभ किया। प्रथम विश्व युद्ध के बाद यह संगठन अस्तित्व में आया था।

10 जनवरी 1920 – वार्सा संधि के आधिकारिक तौर पर प्रभाव में आने से प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।

10 जनवरी 1920- राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।

10 जनवरी 1946 – लंदन में संयुक्त राष्ट्र महासभा की पहली बैठक में 51 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

10 जनवरी 1954 – ब्रिटेन का कॉमेट जेट भूमध्यसागर में दुर्घटनाग्रस्त, विमान में सवार सभी 35 लोग मारे गए। कॉमेट दुनिया का पहला जेट विमान था जिसे ब्रिटेन ने बनाया था।

10 जनवरी 1963 – भारत सरकार ने स्वर्ण नियंत्रण योजना की शुरुआत की। जिसके तहत 14 कैरेट से अधिक के गहनों पर पाबंदी लगा दी।

10 जनवरी 1963 – स्वीज़रलैंड के सोलवेल और टाइट्स (titus) नाम के दो व्यक्ति इलेक्ट्रॉनिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।

10 जनवरी 1966 – ताशकंद समझौता : भारत के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री तथा पाकिस्तान के प्रधानमंत्री अयूब खां की लंबी बातचीत के बाद ही ताशकंद समझोते पर हस्ताक्षर हुए।

10 जनवरी 1972 – पाकिस्तान में जेल में नौ महीने से अधिक समय तक कैद रहने के बाद बाद शेख मुजीबुर रहमान बंगलादेश पहुंचे।

10 जनवरी 1991 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव जेवियर पेरेज़ द कुइयार खाड़ी युद्ध टालने की अपनी आखिरी कोशिश के तहत इराक की राजधानी बगदाद पहुंचे।

10 जनवरी 1994 – आर्मी एयर डिफेंस कोर आर्टिलरी रेजिमेंट से अलग होकर स्वतंत्र शाखा बनी।

10 जनवरी 1996 – जॉर्डन के शाह हुसैन अपनी पहली सार्वजनिक यात्रा पर देश के सबसे बड़े शहर तेल अवीव पहुंचे थे।

10 जनवरी 2001 – प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुँचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा, रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन सोवियत विघटन के बाद पहली बार अजरबैजान पहुँचे।

10 जनवरी 2002 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर पाकिस्तान पहुँचे।

10 जनवरी 2002 –  इस्रायल के विदेश मंत्री शिमोन पेरेज तीन दिवसीय यात्रा पर भारत पहुँचे ।

10 जनवरी 2002 – संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद व नाटो में भारत की सदस्यता का पेरेज ने समर्थन किया, लाल सागर में पकड़े अवैध हथियारों के लिए संयुक्त राष्ट्र अमेरिका ने फ़िलिस्तीनी नेता यासर अराफात से जवाब मांगा।

10 जनवरी 2003 – उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।

10 जनवरी 2005 – बांग्लादेश ने चिटागांग में खेले गए टेस्ट क्रिकेट मैच में जिम्बाब्वे को 226 रन से हराकर अपने क्रिकेट इतिहास की पहली जीत दर्ज की।

10 जनवरी 2006- प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाये जाने की घोषणा की थी।

10 जनवरी 2008 – कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी ‘टाटा मोटर्स’ ने एक लाख रुपये वाली कार ‘नैनो’ पेश किया। 

10 जनवरी 2008 – विदेश रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संधोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।

10 जनवरी 2008 – इक्वाडोर का तुगंराहो ज्वालामुखी भयानक रूप से फटने के कगार पर पहुँचा।

10 जनवरी 2009- अशोक कजारिया ने पीएचडी चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद सम्भाला।

10 जनवरी 2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका की संस्था ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट’ (यूएसएआईडी) के प्रमुख की ज़िम्मेदारी संभाली। बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बने।

10 जनवरी 2013 – पाकिस्तान में कई बम धमाकों में 100 लाेगों की मौत, 270 लोग घायल।

10 जनवरी 2019 – Boxing : छह वर्ल्ड चैम्पियशिप जीतने वाली मैरी कॉम रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचीं।

10 जनवरी 2019 – विवाद के बीच CBI चीफ आलोक वर्मा हटाए गए, नागेश्वर राव को फिर मिली जिम्मेदारी।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)