1 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 1 जनवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ 

990 – इस दिन रूस ने जूलियन कैलेंडर अपनाया था।

1515 – इस दिन यहूदियों को ऑस्ट्रिया के लाइबाख क्षेत्र से निष्कासित कर दिया गया था।

1583 – हॉलैंड और फ्लैंडर्स में ग्रेगोरियन कैलेंडर (पहला दिन) की शुरुआत की गई।

1600 – स्कॉटलैंड में 25 मार्च के बजाय 1 जनवरी से नये साल की शुरुआत।

1651 – इस दिन चार्ल्स द्वितीय स्टुआर्ट स्कॉटलैंड के राजा बने थे।

1664 – इस दिन छत्रपति शिवाजी के द्वारा सूरत अभियान शुरू किया गया था।

1677 – इस दिन हेती पर फ़्रांस का अधिकार आरंभ हुआ था।

1785 – इस दिन ‘डेली यूनिवर्सल रजिस्टर’ (टाइम्स ऑफ लंदन) का पहला अंक प्रकाशित हुआ था।

1808 – अमरीका में दास व्यापार निषेध कानून पारित हुआ। उस समय अमरीका, दासों के क्रय विक्रय के केंद्रों में था।

1808 – अफ्रीकी देश सिएरा लियाेन ब्रिटिश उपनिवेश बना।

1862 – ‘भारतीय दंड संहिता’ लागू किया गया।

1877 – इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।

1880 – देश में मनी आर्डर प्रणाली की शुरुआत हुई।

1 जनवरी 1901 – ऑस्ट्रेलिया को स्वतंत्रता मिली।

1906 – ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।

1912 – रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्‍थापना हुई।

1915 – महात्मा गांधी को दक्षिण अफ्रीका में उनके कार्यों के लिये वायसराॅय ने ‘केसर-ए-हिंद’ से सम्मानित किया।

1928 – अमेरिका में पहला एयर कंडीशंड कार्यालय सेन एंतोनियो में खुला।

1948 – इटली का संविधान अस्तित्‍व में आया था।

1949 – कश्मीर में युद्धविराम की घोषणा हुई।

1950 – अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।

1955 – भूटान ने पहला डाक टिकट जारी किया गया।

1956 – सूडान ने मिस्र और ब्रिटेन के अधिकार से स्वतंत्रता प्राप्त की।

1956 – क्यूबा की क्रान्ति सफल हुई और इस देश के प्रसिद्ध तानाशाह जनरल बैटिस्टा के फ़रार के साथ ही इस देश में अमरीकी पिटठुओं का प्रभाव समाप्त हो गया।

1971 – टेलीविजन पर सिगरेट विज्ञापनों का प्रसारण प्रतिबंधित किया गया।

1974 – विश्व जनसंख्या वर्ष की शुरूआत हुई।

1978 – बम्बई (अब मुंबई) में एयर इंडिया के जंबो जेट बोइंग-747 विमान हादसे में 213 लोगों की मौत हुई।

1985 – लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।

1992 – भारत और पाकिस्तान ने पहली बार अपने परमाणु प्रतिष्ठानों की सूचियों की अदला-बदली की।

1992 – डॉक्टर बुतरोस घाली ने संयुक्त राष्ट्र संघ महासचिव का कार्यभार ग्रहण किया।

1993 – चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।

1994 – ‘उत्तरी अफ़्रीका मुक्त व्यापार समझौता’ (नाफ्टा) व्यापारिक बना।

1995 – विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।

1996 – सिंगापुर एशिया में जापान के बाद दूसरा विकसित देश बना।

1997 – भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।

1999 – यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।

2000 – न्यूजीलैंड से 860 कि.मी. पूर्व दिशा में स्थित मोरिओरी चैटहैम द्वीप पर सहस्त्राब्दी की प्रथम किरण पड़ी।

2001 – अंतर्राष्ट्रीय युद्ध अपराध कोर्ट के गठन के लिए रोम संधि पर संयुक्त राज्य अमेरिका व इस्रायल के हस्ताक्षर।

2001 – इस दिन ही कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ था।

2002 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने कहा कि आतंकवाद से निपटने के लिए भारत पाकिस्तान को मोहलत दे, ब्रिटेन ने पाक की कार्रवाई को अपर्याप्त माना।

2004 – चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को ‘गांधी शांति पुरस्कार’ प्रदान किये गये।

2004 – सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।

2005 – इंडोनेशिया और भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह में पुन: भूकम्प के झटके।

2006 – दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता ‘साफ़्टा’ लागू हुआ।

2007 – विजय नांबियार संयुक्त राष्ट्र के महासचिव बान की मून के चीफ़ आफ़ स्टॉफ़ नियुक्त।

2008 – भारत ने सार्क में बांग्लादेश सहित एल डी देशों के निर्यात पर 1 जनवरी, 2008 से शुल्क मुक्त पहुंच (भारत की संवेदनशील सूची में शामिल कुछ वस्तुओं को छोड़कर) प्रदान करना प्रारंभ किया।

2008 – इस दिन उत्तर प्रदेश में मूल्य वर्द्धित कर ‘वैट’ लागू किया गया था।

2008 – भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गयी।

2009 – केन्द्र सरकार ने सैन्य कर्मियों के लिए वेतन आयोग के गठन के साथ ही 12000 लेफ्टिनेंट कर्नल और नौसेना व वायुसेना में उनके समकक्षों को ऊँचे वेतनमान देने का फ़ैसला किया था।

2009 – उत्तर प्रदेश कैडर के 1972 बैच के I.P.S. अधिकारी राजीव माथुर ने आइ.बी. के निदेशक पद का कार्यभार सम्भाला।

2009 – थाइलैंड की राजधानी बैंकाक में एक नाइट क्लब में आग लगने से 61 लोगों की मौत हो गयी थी।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)