09 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 09 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1303 – फ्रांस के राजा फिलिप चतुर्थ ने पोप बोनिफेस अष्टम को इटली के अनाग्नि शहर में बंधक बनाया।
▪️1504 – माइकल एंजिलियो द्वारा बनाई गई डेविड की मूर्ति को लोगों के सामने प्रदर्शित किया गया।
▪️1553 – ब्रिटेन के लिचफिल्ड शहर की स्थापना की गई।
▪️1753 – पहला स्टीम इंजन उत्तरी अमेरिकी की कालोनियों में लाया गया।
▪️1776 – अमेरिकी संसद कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज़’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
▪️1783 – डिकिंसन कॉलेज की स्थापना कार्लसेल, पेनसिल्वेनिया में की गई थी।
▪️1850 – कैलीफोर्निया अमेरिका का 31वां राज्य बना।
▪️1867 – यूरोपीयीय देश लक्जमबर्ग ने स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1886 – साहित्य के संरक्षण और कलात्मक कार्यों के लिए बर्न कन्वेंशन पर हस्ताक्षर किया गया।
▪️1908 – ऑरविल राइट ने पहली बार एक घंटे तक विमान उड़ाया।
▪️1911 – इटली की एक झील ट्रेसीमिने पर एक मोटरबोट दुर्घटना में 14 लोगों की मौत हुई।
▪️1915 – प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी जतिन्द्रनाथ सान्याल और अंग्रेज़ों के बीच उड़ीसा के काप्टेवाड़ा में संघर्ष।
▪️1920 – अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हो गया।
▪️1924 – 9 सितंबर से 11 सितंबर तक भारत में कोहाट दंगे हुए।
▪️1939 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान नाजी सेना वसार्य पहुंची।
▪️1944 – यूरोपीय देश बुल्गारिया नाजी नियंत्रण से मुक्त हुआ।
▪️1949 – भारत की संविधान सभा ने हिन्दी को राजभाषा के रूप में स्वीकार किया।
▪️1950 – यूरोपीय देश फ्रांस में बड़े पैमाने पर कम्युनिस्टों को गिरफ्तार किया गया।
▪️1954 – अफ्रीकी देश अल्जीरिया के आरलिंसविले क्षेत्र में भूकंप से 1400 लोगों की मौत हुई।
▪️1960 – उत्तरी कैरोलिना के ग्रीनविले शहर में पहली हार्डी रेस्तरां को खोला गया।
▪️1965 – तिब्बत चीन का स्वायत्त क्षेत्र बना।
▪️1967 – युगांडा ब्रिटेन से आज़ाद हुआ।
▪️1968 – अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी आर्थर ऐश यूएस ओपन जीतने वाले पहले अश्वेत खिलाड़ी बने।
▪️1971 – अमेरिकी के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन के नाम पर अमेरिका की राजधानी का नाम वॉशिंगटन डीसी रखा गया।
▪️1976 – माओ से-तुंग या माओ ज़ेदोंग का देहावसान एवं कुओ फ़ेंग राष्ट्रपति बने।
▪️1979 – जोगेन्द्र नाथ हज़ारिका ने मुख्यमंत्री का पद ग्रहण किया।
▪️1991 – तज़ाकिस्तान ने सोवियत संघ से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1998 – अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की प्रकरण पर स्वतंत्र वकील केनेथ स्टार ने अपनी बहुचर्चित रपट कांग्रेस को प्रेषित किया।
▪️1999 – भारत के महेश भूपति तथा जापान की आर्क सुगियामा की जोड़ी ने अमेरिकी ओपन का मिश्रित युगल ख़िताब जीता।
▪️2001 – उत्तरी गठबंधन के नेता अहमद शाह मसूद की अफ़गानिस्तान में हत्या कर दी गयी।
▪️2001 – वीनस विलियम्स ने छोटी बहन सेरेना को ग्रैंडस्लैम फ़ाइनल में हराया।
▪️2002 – पीट सम्प्रास ने आंद्रे अगासी को हराकर अमेरिकी ओपन टेनिस ख़िताब जीता।
▪️2004 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री अहमद कुरेई ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
▪️2005 – चीन बीजिंग स्थित छाओयांग पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण।
▪️2006 – अंतर्राष्ट्रीय दबाव के मद्देनज़र इज़राइल द्वारा आठ सप्ताह से की गयी लेबनान की नौसैनिक घेराबन्दी को समाप्त किया गया।
▪️2006 – अमेरिकी राज्य फ़्लोरिडा के केप कनैवरल स्पेस सेंटर से अंतरिक्ष यान अटलांटिस ने अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी।
▪️2007 – वेनिस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट को बेस्ट एक्टर का तथा केट ब्लैंशट को बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड प्रदान किया गया।
▪️2008 – हिन्दी साहित्य के मूर्धन्य रचनाकार डॉ. अर्जुनदास केशरी को ‘साहित्य महोपाध्याय’ अलंकरण प्रदान करने की घोषणा की गई।
▪️2008 – सर्वोच्च न्यायालय ने सी.बी.आई. को पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय के दो जजों निर्मल यादव और निर्मल जीत कौर से 15 लाख रुपये के घूसकांड में पूछताछ की इजाज़त दी।
▪️2009 – रेल मंत्रालय ने गृह मंत्रालय की तर्ज पर अपने कर्मचारियों के लिए बायोमैट्रिक पहचान प्रणाली शुरू करने की घोषणा की।
▪️2010 – ‘दादा साहब फाल्के पुरस्कार’ देने का निर्णय को लिया गया।
▪️2011 – पुराविज्ञानियों ने एक अवशेष का पता लगाया है। यह मनुष्य का सबसे पुराना पूर्वज है जो लगभग 20 लाख वर्ष पूर्व पृथ्वी पर पाया जाता था। यह बंदर जैसा दिखता है और इसका नाम ‘आस्ट्रेलोपिथिकस सेडिबा’ है।
▪️2011 – वैज्ञानिकों को ऑटिज़्म से जुड़े दो अलग-अलग जैविक तनाव का पता चला है, जिनके बारे में उनका दावा है कि इससे बीमारी के प्रभावी इलाज का विकास हो सकेगा।
▪️2012 – इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, 350 अन्य घायल।
▪️2019 – भवन निर्माण क्षेत्र में ऊर्जा दक्षता पर अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘आंगन’ नई दिल्ली में शुरू हुआ।
▪️2019 – पूर्व केंद्रीय मंत्री कलराज मिश्र ने जयपुर में राजस्थान के राज्यपाल पद की शपथ ली।
▪️2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैंड पहुंचे।
▪️2019 – राष्ट्रपति सचिवालय द्वारा विजिटर्स अवार्ड 2019 प्राप्त करने वालों की घोषणा की गई।
▪️2020 – देश की दूसरी और दक्षिण भारत की पहली किसान रेलगाड़ी की शुरुआत की गई।
▪️2020 – डॉ. हर्षवर्धन ने डब्ल्यूएचओ दक्षिण पूर्व एशिया क्षेत्र के 73वें सत्र में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये भाग लिया।
▪️2020 – पहली भारत-फ्रांस-ऑस्ट्रेलिया त्रिपक्षीय वार्ता का आयोजन वर्चुअल रुप से किया गया।
▪️2020 – अफ़गानिस्तान के उपराष्ट्रपति अमरुल्ला सालेह के काफिले पर राजधानी काबुल में भीषण बम हमला हुआ। सालेह बाल-बाल बचे व लगभग 10 लोगों की मृत्यु हुई।
▪️2020 – रोनाल्डो अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 100 गोल दागने वाले दुनिया के दूसरे और यूरोप के पहले फुटबॉलर बने।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam