06 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 06 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1522 – समंदर के रास्ते पृथ्वी का पूरा चक्कर लगाने वाला पहला जहाज विक्टोरिया आज ही के दिन स्पेन लौटा था।
▪️1776 – ग्वाडेलोप द्वीप में तूफ़ान से छह हजार से अधिक लोगों की मौत।
▪️1869 – पेंसिल्वेनिया के अवोंदेल में एक खदान में आग लगने से 110 लोग मरे।
▪️1905 – अटलांटा जीवन बीमा कंपनी की शुरुआत।
▪️1914 – फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
▪️1924 – इटली के तानाशाह बेनितो मुसोलिनी की हत्या का प्रयास विफल।
▪️1939 – दक्षिण अफ्रीका ने नाजी जर्मनी पर युद्ध की घोषणा की।
▪️1948 – जुलियाना नीदरलैंड की महारानी बनी।
▪️1952 – कनाडा टी.वी. की मॉन्ट्रियल में शुरुआत।
▪️1965 – ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
▪️1965 – भारतीय सेना ने तीन जगहों से सीमा पार कर पश्चिमी पाकिस्तान पर हमला किया था।
▪️1968 – अफ्रीकी देश स्वाजीलैंड को ब्रिटेन से आजादी मिली।
▪️1986 – इस्तांबुल में यहूदी उपासना गृह में हमले में 23 लाेग मारे गए।
▪️1991 – रूस के दूसरे सबसे बड़े शहर को कभी सेंट पीटर्सबर्ग, कभी पेत्रोग्राद तो कभी लेनिनग्राद नाम से जाना जाता रहा। इस शहर को अपना पुराना नाम सेंट पीटर्सबर्ग आज ही के दिन वापस मिला था।
▪️1997 – एक हफ़्ते तक अभूतपूर्व शोक मनाने के बाद वेल्स की राजकुमारी डायना को ब्रिटेन और दुनिया ने अंतिम विदाई दी थी।
▪️2000 – संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
▪️2003 – फ़िलिस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
▪️2006 – मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किये गए।
▪️2007 – ब्रिटेन की ‘द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी’ ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धान्त रूप से अनुमति दी।
▪️2008 – डी. सुब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
▪️2009 – चीनी सेना ने लद्दाख में डेढ़ किमी तक घुसपैठ की।
▪️2012 – अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए बराक ओबामा डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार बने।
▪️2019 – ओड़िशा ने आपदा प्रबंधन में आईटी एक्सीलेंस पुरस्कार 2019 जीता।
▪️2019 – भारत और अमेरिका की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्ध अभ्यास-2019 अमेरिका के वाशिंगटन में ज्वाइंट बेस लैविस एमसी कॉर्ड में प्रारंभ हुआ।
▪️2020 – राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर राज्यपालों के सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए संबोधित किया।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam