05 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 05 सितंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1666 – लंदन में लगी भीषण आग में 13,200 घर क्षतिग्रस्त हो गये और आठ लोगों की मौत हो गयी।
▪️1750 – पेडरबर्न प्रशिया में जारी डिक्री चोरी या “संदिग्ध” माल के लिए सभी यहूदी घरों की वार्षिक खोज की अनुमति दिया।
▪️1774 – फिलाडेल्फिया में पहली महाद्वीपीय कांग्रेस एकजुट हुई।
▪️1798 – फ्रांस में अनिवार्य सैन्य सेवा कानून प्रभाव में आया।
▪️1836 – सैम ह्यूस्टन टेक्सास गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित।
▪️1839 – चीन में पहला अफ़ीम युद्ध शुरू हुआ।
▪️1914 – ब्रिटेन, फ्रांस, बेल्जियम और रूस के बीच लंदन समझौता हुआ।
▪️1944 – ब्रिटिश प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने अपनी स्कॉटलैंड यात्रा शुरू की।
▪️1972 – म्यूनिख ओलंपिक के दौरान फिलीस्तीनी समूह ब्लैक सितम्बर ने 11 इजरायली एथलीटों को बंधक बना लिया और बाद में उनकी हत्या कर दी।
▪️1975 – पुर्तग़ाल के प्रधानमंत्री गोंसालवेज़ ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
▪️1987 – अमेरिका के टेनिस खिलाड़ी जॉन मैकनरॉय पर उनके बयान के लिये 17,500 डॉलर का जुर्माना ठोका गया।
▪️1991 – नेल्सन मंडेला अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गये।
▪️1997 – अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति ने सन् 2004 में होने वाले ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन एथेन्स में कराने का निश्चय किया।
▪️1999 – वाई नदी समझौते को कार्यान्वित करने तथा रुकी हुई पश्चिमी एशिया शांति वार्ता को आगे बढ़ाने हेतु इज़राइल के प्रधानमंत्री एहुद बराक तथा यासिर अराफ़ात के मध्य शर्म अल शेख़ (मिस्र) में शांति समझौते पर हस्ताक्षर।
▪️2000 – नील्जिमालम्बा रूस में अंतर्राष्ट्रीय महिला संगठन की अध्यक्ष नियुक्त, वे इस पद को सुशोभित करने वाली पहली एशियाई महिला है।
▪️2001 – फिजी में महेन्द्र चौधरी, जार्ज स्पेट और लाइसेनिया करासे संसद हेतु चुने गये।
▪️2002 – अफ़ग़ानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई पर जानलेवा हमला, पर वे सुरक्षित रहे।
▪️2005 – मंडला एयरलाइंस का विमान 091 जकार्ता, इंडोनेशिया में सुमात्रा के एक आवासीय क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिससे उसमें सवार 104 लोगों के अलावा आवासीय क्षेत्र के 39 लोगों की मौत हो गई।
▪️2008 – रतन टाटा के नेतृत्व में सोसायटी ऑफ़ इण्डियन ऑटोमोबाइल मैन्यूफैक्चरर्स (सियाम) के प्रतिनिधिमण्डल ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भेंट की।
▪️2009 – नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने दस कम्पनियों पर शेयर बाज़ार में क़ारोबार करने पर प्रतिबंध लगाया।
▪️2014 – विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अनुमान के मुताबिक, गिनी, लाइबेरिया, नाइजीरिया, सेनेगल और सिएरा लियोन में इबाेला वायरस से संक्रमित 3500 लोगों में से 1900 लोगों की मौत हो गयी।
▪️2019 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के सुदूर पूर्व के विकास के लिए एक अरब डॉलर की ऋण देने की घोषणा की।
▪️2019 – राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर नई दिल्ली में 46 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किये।
▪️2020 – राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद ने शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के 47 विजेताओं को वर्चुअल तरीके से आयोजित अब तक के प्रथम समारोह में राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए।
▪️2020 – भारत और बांग्लादेश के बीच जलीय परिवहन शुरू करने पर 03 सितम्बर को बांग्लादेश से त्रिपुरा के लिए कंसाइनमेंट लेकर जहाज रवाना हुआ था, जो आज 5 सितंबर को त्रिपुरा पहुंचा।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam