04 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 04 जुलाई का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1698 – ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
▪️1751 – स्वीडन के रसायनशास्त्री और खदान विशेषज्ञ फ्रेडरिक क्रोन्स्टलर निकेल नामक धातु का पता लगाने में सफल हुए।
▪️1760 – मराठा सेना ने दिल्ली पर कब्जा किया।
▪️1776 – संयुक्त राज्य अमेरिका ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
▪️1778 – पर्शिया ने अर्जेटिना के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
▪️1789 – ईस्ट इंडिया कंपनी ने पेशवा और निजाम के साथ टीपू सुल्तान के खिलाफ संधि की।
▪️1819 – अमेरिका ने पहला बचत बैंक ‘बैंक ऑफ सेविंग इन न्यूयॉर्क’ शुरू हुआ।
▪️1827 – न्यूयॉर्क से दास प्रथा को समाप्त किया गया।
▪️1828 – लॉर्ड विलियम बेंटिंक कलकत्ता (अब कोलकाता) नए गवर्नर-जनरल के रूप में अपना प्रशासन शुरू करने के लिए यूनाइटेड किंगडम के राजा जॉर्ज IV के स्थान पर भारत आए।
▪️1865 – मशहूर अंग्रेजी उपन्‍यास एलिस इन वंडरलैंड का प्रकाशन हुआ।
▪️1881 – सिलिगुड़ी और दार्जिलिंग के बीच टाॅय ट्रेन की शुरुआत हुई।
▪️1884 – स्टॉक एक्सचेंज दाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स प्रकाशित किया।
▪️1886 – कनाडा की पहली अंतरमहाद्वीपीय ट्रेन ब्रिटिश कोलंबिया के पोर्ट मूडी पहुँची।
▪️1886 – फ्रांस ने अमेरिका को ‘स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी’ का तोहफा दिया।
▪️1914 – बर्दुन का युद्ध समाप्त हुआ।
▪️1934 – लियो जिलार्ड ने परमाणु बम के चेन रिएक्शन का पेटेंट कराया।
▪️1946 – द्वीप समूह फिलीपीन को अमेरिका से स्वतंत्रता मिली।
▪️1947 – ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
▪️1962 – फ्रांस के राष्ट्रपति ने अलजीरिया की आजादी की घोषणा की।
▪️1970 – 105 यात्रियों वाला हवाई जहाज स्पेन में लापता हो गया।
▪️1986 – प्रसिद्ध क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने 115 टेस्ट मैच खेलने का रिकॉर्ड बनाया।
▪️1996 – रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन पुन: चार वर्ष हेतु राष्ट्रपति निर्वाचित।
▪️1997 – अमेरिकी यान ‘सोजर्नर’ मंगल ग्रह पर पहुँचा।
▪️1998 – चेक गणराज्य की याना नावोत्ना ने विम्बलडन टेनिस का एकल ख़िताब जीता।
▪️1998 – जापान ने मंगल ग्रह के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए ‘प्लेनेट-बी’ नामक अपना प्रथम अंतराग्रहिक मिशन भेजा।
▪️1998 – ब्रिटेन के एक पावरबोट ‘द केवल एंड वायरलेस एडवेंचर’ ने 74 दिन 20 घंटे व 38 मिनट में यात्रा पूरी करके सबसे शीघ्र विश्व भ्रमण का रिकार्ड तोड़ा।
▪️1999 – लिएंडर पेस और महेश भूपति ने विम्बल्डन में पुरुष युगल का खिताब जीता।
▪️2001 – भारत द्वारा पाकिस्तान के नागरिकों (बंदियों) की रिहाई के निर्देश।
▪️2003 – पाकिस्तान में शिया मस्जिद पर हुए हमले में 44 मारे गये।
▪️2005 – आस्ट्रेलिया में डाल्फ़िन की एक नई प्रजाति स्नबफ़िन खोजी गई।
▪️2007 – वेबसाइट सेंटिडो कॉमन के मुताबिक मैक्सिको के कॉर्लोस स्लिम दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बने।
▪️2008 – लगभग आठ साल बाद चीन की मुख्य भूमि और ताईवान के बीच नियमित सीधी विमान सेवा का पहला विमान ताइवान के तायोयुआन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा।
▪️2010 – एक परीक्षा पत्र में कथित तौर पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने के आरोप की वजह से आठ हमलावरों ने केरल के प्रोफ़ेसर जोसेफ़ पर हमला कर उनके हाथ काट दिए।
▪️2012 – यूरोपीय परमाणु अनुसंधान संगठन ‘सर्न’ ने हिग्स बोसॉन कणों के खोज की घोषणा की।
▪️2013 – मिस्र की सेना ने राष्ट्रपति मोहम्मद मुर्सी का तख्तापलट किया।
▪️2013 – अमेरिका के शिकागो शहर में गोलीबारी की घटना में 12 की मौत हुई और 60 घायल हुए।
▪️2015 – चिली ने पहली बार कोपा अमेरिका फुटबॉल खिताब जीता।
▪️2019 – भारत की स्प्रिंटर हिमा दास ने पोलैंड में पोजनान एथलेटिक्स ग्रां प्री में महिलाओं की 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
▪️2019 – नासा ने ओरियन कैप्सूल के लिए एक लॉन्च-एबॉर्ट सिस्टम का परीक्षण एसेंट एबॉर्ट -2 का सफल परीक्षण किया।
▪️2020 – जर्मन फुटबॉल कप : बायर्न म्यूनिख ने बायर लीवरकुसेन को 4-2 से हराकर सबसे ज्यादा 20वीं बार खिताब जीता।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)