01 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ


जानें 01 नवंबर का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ
▪️1755 – पुर्तग़ाल की राजधानी लिस्बन में भूकंप से 50 हजार से अधिक लोगों की मौत।
▪️1765 – ब्रिटेन के उपनिवेशों में स्टैम्प एक्ट लागू किया गया।
▪️1800 – जॉन एडम्स व्हाइट हाउस में रहने वाले अमेरिका के पहले राष्ट्रपति बने।
▪️1858 – भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटेन के शासक के पास चला गया तथा गवर्नर-जनरल की जगह अब वायसराय की नियुक्ति की जाने लगी।
▪️1881 – कलकत्ता में ट्राम सेवा स्यालदाह तथा अर्मेनिया घाट के बीच शुरू हुई।
▪️1913 – स्वतंत्रता सेनानी तारकनाथ दास ने कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को शहर में गदर आंदोलन की शुरुआत की।
▪️1922 – ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद छः को बहिष्कृत कर दिया गया।
▪️1944 – द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन की सेना नीदरलैंड के वालचेरेन पहुंची।
▪️1946 – पश्चिम जर्मनी के राज्य निदरसचसेन का गठन किया गया।
▪️1950 – भारत में पहला भाप इंजन चितरंजन रेल कारखाने में बनाया गया।
▪️1952 – जय नारायण ने राजस्थान के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
▪️1954 – फ़्राँसीसी क्षेत्र पांडिचेरी, करिकल, माहे तथा यानोन भारत सरकार को सौंपे गये।
▪️1956 – कर्नाटक राज्य की स्थापना हुई।
▪️1956 – भाषा के आधार पर मध्य प्रदेश राज्य का गठन किया गया।
▪️1956 – राजधानी दिल्ली केन्द्र शासित राज्य बना।
▪️1956 – बेज़वाड़ा गोपाल रेड्डी को आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री से पदमुक्ति व नीलम संजीव रेड्डी ने आंध्र राज्य के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
▪️1956 – आबू, देलवाड़ा तहसील का भी राजस्थान में विलय हुआ।
▪️1956 – मध्य प्रदेश में शामिल सुनेल टप्पा का भी विलय हुआ।
▪️1956 – केरल राज्य की स्थापना हुई।
▪️1956 – एस. निजलिंगप्पा ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
▪️1956 – पंडित रविशंकर शुक्ल ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को ग्रहण किया।
▪️1957 – हैदराबाद राज्य प्रशासनिक रूप से समाप्त हो गया।
▪️1958 – तत्कालीन सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
▪️1966 – हरियाणा राज्य की स्थापना हुई।
▪️1972 - कांगड़ा ज़िले के तीन ज़िले कांगड़ा, ऊना तथा हमीरपुर बनाए गए।
▪️1973 – मैसूर का नाम बदलकर कर्नाटक किया गया।
▪️1974 – संयुक्त राष्ट्र ने पूर्वी भूमध्यसागरीय देश सायप्रस की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
▪️1979 – बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
▪️1995 – अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ‘ब्राउन संशोधन’ पारित।
▪️1995 – नरेन्द्र कोहली ने पचपन वर्ष की अवस्था में स्वैच्छिक अवकाश लेकर नौकरियों का सिलसिला समाप्त कर दिया।
▪️1998 – ढाका में दक्षिण अफ़्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
▪️2000 – यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
▪️2000 – छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ।
▪️2000 – अजीत जोगी को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद निर्वाचित किया गया।
▪️2003 – इराकी छापामारों द्वारा बग़दाद के समीप अमेरिकी हेलीकॉप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
▪️2004 – बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
▪️2005 – संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
▪️2006 – पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख़्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
▪️2007 – श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
▪️2008 – रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया।
▪️2010 – चीन ने दस साल में पहली बार जनगणना करने की घोषणा की।
▪️2010 – रूस के राष्ट्रपति दिमित्री मेदवेदेव ने जापान के साथ विवादित चल रहे करिल द्वीप की यात्रा की।
▪️2019 – भारत और जर्मनी ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
▪️2020 – फिलीपीन्स में तूफ़ान गोनी सुबह कैटानडुआनेस तट से टकराया जिससे कम से कम चार लोगों की मृत्यु हुई।
▪️2020 – भोपाल के कांग्रेस विधायक और 49 अन्य लोगों को फ्रांसीसी राष्ट्रपति के ख़िलाफ विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam