22 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

Share Now
Loading❤️ Add to Favorites

जानें 22 फरवरी का इतिहास एवं महत्त्वपूर्ण घटनाएँ

▪️1495 – फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
▪️1724 – स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
▪️1744 – ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
▪️1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
▪️1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
▪️1784 – चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
▪️1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
▪️1845 – ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
▪️1848 – लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
▪️1907 – लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
▪️1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्ट्रपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
▪️1935 – व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
▪️1942 – द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
▪️1964 – घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
▪️1966 – उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
▪️1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
▪️1974 – पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
▪️1975 – इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
▪️1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
▪️1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ) लागू होने की घोषणा हुई।
▪️1989 – अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
▪️1990 – मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
▪️1991 – तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
▪️1992 – खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
▪️1995 – उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
▪️1996 – जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
▪️1996 – स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
▪️1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।
▪️1998 – जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आलंपिक खेल का समापन।
▪️1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
▪️2005 – ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
▪️2005 – दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
▪️2006 – जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
▪️2007 – ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
▪️2008 – समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
▪️2008 – ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
▪️2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
▪️2019 – प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।
▪️2019 – वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।
▪️2019 – जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।
▪️2019 – जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।
▪️2020 – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय न्यायिक सम्मेलन (IJC) का उद्धाटन किया।
▪️2020 – अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी 1000 गोल में योगदान देने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने।


अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)