राजस्थान के प्रमुख लोक गीत

राजस्थान के प्रमुख लोक गीत
● ढोला-मारू – ढाढ़ी लोगों द्वारा गाया जाने वाला, प्रेमकथा पर आधारित सिरोही का लोक गीत ।
● रांती जागा/रातिजोगा – शुभ अवसरों, यथा- मांगलिक कार्यों, विवाह, मुंडन, पुत्र जन्मोत्सव अथवा कोई मनौती मांगने पर रात भर जागकर गाया जाने वाला गीत।
● गोरबंद – शेखावाटी व मरुस्थलीय क्षेत्रों में लोकप्रिय गीत, जो मुख्यतः गणगौर पर गाया जाता है।
● पपैयों – यह दाम्पत्य जीवन के प्रेम के आदर्श का परिचायक है, जिसमें प्रेयसी अपने प्रियतम से उपवन में आकर मिलने की प्रार्थना करती है।
● पीपली – यह मुख्यतः बीकानेर, शेखावाटी तथा मारवाड़ के कुछ भागों में स्त्रियों द्वारा वर्षा ऋतु में गाया जाने वाला विरह लोक गीत है। तीज व वर्षा ऋतु में आम तौर पर गाया जाता है।
● गणगौर गीत – यह स्त्रियों द्वारा गणगौर के अवसर पर गाया जाने वाला गीत है।
● ओल्यूं – यह स्त्रियों द्वारा किसी की याद या बेटी की विदाई के समय गाया जाता है।
● हिचकी – यह धारणा है कि यह तब गाया जाता है जब किसी की याद आती है।
● काजलियाँ – यह होली के अवसर पर गाया जाने वाला श्रृंगारिक गीत है, जो चंग के साथ गाया जाता है।
● पणिहारी – यह गीत राजस्थानी स्त्रियों के पतिव्रत धर्म पर अटल रहने का परिचायक है।
● झोरावा -यह जैसलमेर में गाया जाता है, जो पति के विरह में पत्नी द्वारा गाया जाता है।
● कामण – यह राजस्थान में गाया जाता है। यह नवविवाहित जोड़े को जादू-टोने से बचाने हेतु गाया जाने वाला गीत है।
● कुरजाँ – विरहिणी द्वारा अपने प्रियतम को एक पक्षी कुरजाँ द्वारा संदेश भिजवाना, लोक जीवन में अत्यंत प्रचलित है।
● कांगसियों – स्त्रियाँ प्रचलित गीत कांगसियों गाती हैं।
● इंडोणी – कुएँ पर पानी भरने जाने वाली औरतों द्वारा गाया जाता है।
● घूमर – राजस्थान में गणगौर के अवसर पर गाया जाने वाला लोक गीत ।
● जलो और जलाल – चाक पूजने एवं गीदड़ नृत्य के साथ जलो गीत गाया जाता है। जब वधू पक्ष की स्त्रियाँ वर की बारात का डेरा देखने आती हैं तब यह गीत गाती है।
● तीज – श्रावण माह के दौरान राजस्थानी महिलाओं द्वारा गाए जाने वाले लोकप्रिय लोकगीत।
● सूँवटिया – यह एक भील स्त्री द्वारा परदेश गए पति को गीत के रूप में एक संदेश है।
● मूमल – जैसलमेर में गाया जाने वाला शृंगारिक गीत, जो मूमल का संपूर्ण वर्णन करता है। यह एक ऐतिहासिक प्रेमाख्यान है, जो जैसलमेर की राजकुमारी मूमल (लोद्रवा) के बारे में है।
● तेज़ा गीत – किसानों का प्रेरक गीत, जो खेती प्रारंभ करते समय तेजाजी की भक्ति में गाया जाता है।
● पावणा – दामाद के ससुराल में आने पर गाया जाने वाला गीत ।
● लांगुरिया – यह एक भक्ति गीत है। करौली में कैला देवी की आराधना में गाए जाने वाले गीत लांगुरिया कहलाते हैं।
● पंछीड़ा – ढूँढाड़ व हाड़ौती के क्षेत्रों में ढोलक, अलगोजे व मंजीरे के साथ गाए जाने वाले गीत।
● घुड़ला – यह गीत मारवाड़ में होली के अवसर पर गाया जाता है।
● हिंडो या हिंडोल्या – यह सावन (श्रावण) मास में महिलाओं द्वारा झूला झूलते समय गाया जाता है।
● दुपट्टा – यह गीत विवाह में दुल्हन की सहेलियों द्वारा गाया जाता है।
● माहेरा – विवाह के अवसर पर गाया जाने वाला गीत।
● सीठणे – विवाह के अवसर पर समधिनों द्वारा समधी को गाली देते हुए गीत गाए जाते हैं।
● परणेत/परिणत – विवाह में फेरों के समय गाया जाने वाला गीत।
● जच्चा – यह बालक के जन्मोत्सव के समय गाया जाने वाला गीत है। ये होलर गीत भी कहलाए जाते हैं।
Share जरूर करें ‼️…….
👉 Join Telegram Channel
अधिक जानकारी के लिए आप हमसे संपर्क कर सकते है... +919610571004 (☎ & WhatsApp)
More Notes...
B.Ed Lesson Diary Biology Notes CBSE Notes
Chemistry Notes कम्प्यूटर नोट्स Current Affairs
E-Books Economics Notes Education News
English Notes Geography Notes Govt Jobs
Govt Exam Notes Hindi Notes History Notes
indian Army Notes Maths Notes Model Paper
NCERT Notes Physics Notes Police Exam Notes
Politics Notes Old Papers Psychology Notes
Punjabi Notes RAJ CET Rajasthan Geography
Rajasthan History Science Notes RBSE Notes
REET, 2nd,1st Grade RS-CIT RAS,UPSC,IAS Exam