मुंबई में 2023 में भारत की पहली जलमग्न सुरंग (undersea tunnel) शुरू होगी || फरवरी 2021

मुंबई में 2023 में भारत की पहली जलमग्न सुरंग (undersea tunnel) शुरू होगी || फरवरी 2021

मुंबई में 2023 में भारत की पहली जलमग्न सुरंग (undersea tunnel) शुरू हो जाएगी जो मुंबई की तटीय सड़क परियोजना के हिस्से के रूप में बनाई जा रही है।

मुंबई तटीय सड़क परियोजना के तहत दो सुरंगें बनाई जाएंगी। इस सुरंग की लंबाई 07 किमी होगी, जिसमें से 1 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के नीचे होगा। यह भारत में पहली अंडरसी रोड टनल है। यह गिरगांव चौपाटी के पास अरब सागर से होकर गुजरेगी। यह सुरंग प्रियदर्शनी पार्क से शुरू होगी और मरीन ड्राइव में नेताजी सुभाष रोड पर समाप्त होगी। यह सीबेड के नीचे 20 मीटर की गहराई पर बनाई जाएगी। इस परियोजना की कुल लागत 2,798.44 करोड़ रुपये है। प्रत्येक सुरंग को 8 से 9 महीनों में पूरा किया जाएगा। इसे भारत की सबसे बड़ी टनल बोरिंग मशीन द्वारा बनाया जा रहा है।

मुंबई तटीय सड़क परियोजना (Mumbai Coastal Road Project) –

• यह एक 58 किलोमीटर लंबी सड़क परियोजना है जो मरीन ड्राइव से शुरू होती है और बांद्रा-वरदा सी लिंक के वर्ली-छोर पर समाप्त होती है।
• इसमें सड़कें, पुल और सुरंगें शामिल हैं।
• यह परियोजना दक्षिण मुंबई को उत्तरी मुंबई के साथ टोल-फ्री सड़क से जोड़ने की योजना के तहत शुरू की गई थी।
• इससे शहर में ट्रैफिक में कमी होगी।

×